PM MODI LIVE: 21 द्वीपों का PM मोदी ने किया नामकरण, ‘ये धरती वो भूमि है, जिसके आसमान में पहली बार मुक्त तिरंगा फहरा था’

PM MODI LIVE: 21 द्वीपों का PM मोदी ने किया नामकरण, ‘ये धरती वो भूमि है, जिसके आसमान में पहली बार मुक्त तिरंगा फहरा था’

Parakram Diwas:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर 21 सबसे बड़े अनाम द्वीपों का नामकरण किया। साथ ही उन्होंने इस कार्यक्रम को संबोधित किया है। पीएम मोदी(PM MODI)  ने कहा कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 द्वीपों का नामकरण हुआ है। इन 21 द्वीपों को 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम से जाना जाएगा। जिस द्वीप पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस रहे थे वहां पर उनके जीवन और योगदानों को समर्पित राष्ट्रीय स्मारक का अनावरण किया गया है।

पीएम मोदी ने कहा कि अंडमान की ये धरती वो भूमि है, जिसके आसमान में पहली बार मुक्त तिरंगा फहरा था। सेल्यूलर जेल की कोठरियों से आज भी अप्रतिम पीड़ा के साथ-साथ उस अभूतपूर्व जज़्बे के स्वर सुनाई पड़ते हैं। उन्होंने कहा किनेता जी का स्मारक हमारे युवाओं और हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का एक सतत स्रोत के रूप में काम करेगा। मैं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लोगों के साथ-साथ पूरे देश के लोगों को इस बड़े दिन की बधाई देता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अंडमान में जिस जगह नेता जी ने सबसे पहले तिरंगा फहराया था वहां आज गगनचुंबी तिरंगा आजादी हिन्द फौज के पराक्रम का गुणगान कर रहा है। समंदर किनारे लहराते तिरंगे को देख, यहां आने वाले लोगों में देशभक्ति का रोमांच बढ़ जाता है।

Leave a comment