पहले पटाखे...अब पैसों की हो रही बारिश, दुनियाभर में पठान ने 500 करोड़ का आंकड़ा किया पार!

पहले पटाखे...अब पैसों की हो रही बारिश, दुनियाभर में पठान ने 500 करोड़ का आंकड़ा किया पार!

Money Raining In Theaters:पठान का जादू पांचे दिन भी फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हो गए है और एब तक दुनियाभर में पठान ने 500 करोड़ के कलेक्शन को पार कर लिया है। कहीं सिनेमाघरों में फिल्म को देखकर लोग पटाखे जला रहे है तो कोई पैसों की बारिश कर रहा है। ये सब देखकर तो सहीं लग रहा है कि फिल्म फैंस को काफी पसंद आई है और अपने एक्टर पर खूब प्यार भी बरसा रहे है। इस बीच एक सोशल मीडिया पर वीडिया वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स पैसों की बारिश कर रही है। इस वीडियो में कितनी सच्चाई है और क्या मामला है ये चलिए आपको बताते है।

सिनेमाघरों में पैसों की बारिश

दरअसल जयपुर के राम मंदिर सिनेमाघर में एक शख्स का वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो मे शख्स सिनेमाघर के अंदर पैसों का बारिश करता नजर आ रहा है। वहीं लोग उन पैसों को उछल-उछलकर पकड़ रहे है। वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम अभिषेक पांडे बताया जा रहा। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि नफरतों पर जीत हमेशा प्यार की होती है और शाह रुख खान ने बिना बोले ही बायकॉट गैंग को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

फैंस को आ रही काफी पसंद

पठान को देखने के लिए दुनियाभर के सिनेमाघरों में लंबी लंबी कतारें देखी जा सकती हैं। ज्यादातर शोज हाउसफुल चल रहे हैं। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और इस शोर में सारे विवाद दब गए। सिनेमा हॉल में नाचते, हूटिंग और सीटी बजाते फिल्म देखने वालों के कई वीडियो साबित करते हैं कि पठान को देश के हर हिस्से में प्यार मिल रहा है।

पठान ने दुनियाभर में 500 करोड़ किए पार

वहीं पठान दुनियाभर में जबरदस्त कमाई कर रही है। रिलीज के पांचवे दिन फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 270 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। इसके साथ ही उन्होंने वर्ल्डवाइड 550 करोड़ से ऊपर का बिजनेस किया है। साथ ही इसने नॉर्थ अमेरिका में हिंदी की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाया है।

Leave a comment