Parliament Budget Session: पांचवें दिन भी नहीं चली संसद की कार्यवाही, 20 मार्च तक स्थगित लोकसभा और राज्यसभा

Parliament Budget Session: पांचवें दिन भी नहीं चली संसद की कार्यवाही, 20 मार्च तक स्थगित लोकसभा और राज्यसभा

Parliament Budget Session: राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान को लेकर एक फिर संसद में हंगामा देखने को मिला। पांचवें दिन भी संसक की कार्यवाही नहीं चल सकी। भाजपा राहुल गांधी से माफी मागंने की बात कर रही थी। वहीं विपक्ष अडानी मामले में JPC जांच कराने की मांग कर रहा है। दोनों पक्षों के बीच सदन में नारेबाजी और जोरदार हंगामा हुआ। जिसको देखते हुए संसद के दो सदनों को 20 अगस्त के लिए स्थगित कर दिया है। सदन की कार्यवाही 20 मार्च की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।

हंगामे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि मोदी सरकार सदन चलने नहीं दे रही है। कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि इसकी वजह सिर्फ एक है- अडानी को बचाओ। वहीं भाजपा राहुल गांधी से माफी मांगने की बात पर अड़ी हुई है।बता दें कि लोकसभा और राज्यसभा में आज कार्यवाही शुरु होती ही संसद में सत्तापक्ष के सांसद राहुल गांधी माफी मांगो के नारे लगाने लगे। इसके बाद विपक्षी सदस्य भी वेल में आ गए हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। लोकसभा में हंगामा जारी है।

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि एक ओर आज भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहा है और वहीं जी20 की बैठकें हो रही हैं, राहुल गांधी विदेशी धरती पर देश और संसद का अपमान कर रहे हैं। मैं राहुल गांधी से जानना चाहता हूं इसके पीछे उनकी मंशा क्या है?

 

Leave a comment