Search KhabarFast

Press ESC to close

बॉक्स ऑफिस पर छाई परम सुंदरी, पहले ही दिन की 7.25 करोड़ की कमाई; सुधरा सिद्धार्थ-जाह्नवी का खाता

बॉक्स ऑफिस पर छाई परम सुंदरी, पहले ही दिन की 7.25 करोड़ की कमाई; सुधरा सिद्धार्थ-जाह्नवी का खाता

Param Sundari Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी दर्शको को काफी पसंद आ रही है। एडवांस बुकिंग शुरू होने से पहले तक इस फिल्म से ज्यादा उम्मीद नहीं लगाई जा रही, लेकिन ये फिल्म कामयाब होती हुई नजर आ रही है। कहा जा रहा है कि यहां बॉलीवुड का एक सिद्ध प्राचीन नियम काम कर रहा है, 'गाना हिट तो पिक्चर हिट'। परम सुंदरी के टीजर के साथ ही सोनू निगम का गाया परदेसिया लोगों के दिलों पहले ही जगह बना चुका था।

गाना हुआ हिट

फिल्म का कोई भी दूसरा प्रमोशनल तरीका शायद जनता को इतना इम्प्रेस नहीं कर पाया, जितना इस गाने ने किया। परम सुंदरी ने अब थिएटर्स में अपना पहला वीकेंड पूरा कर लिया है। इस वीकेंड में फिल्म ने जैसी कमाई की है उससे जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा, दोनों के रिकॉर्ड सुधरे हैं।

परम सुंदरी का कलेक्शन

परम सुंदरी से पहले दिन 5 करोड़ के आसपास कमाई की उम्मीद की जा रही थी। आंकड़े बताते हैं कि पहले ही दिन से इस फिल्म ने एक छोटा सा सरप्राइज पेश किया। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 7.25 करोड़ की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। वहीं, शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर परम सुंदरी के लिए 27 प्रतिशत से ज्यादा जंप लेकर आया और कलेक्शन 9.25 करोड़ रुपये रहा।

रविवार को कमाई एक बार फिर से बढ़ी और फिल्म ने 10.25 करोड़ रुपये के करीब कलेक्शन किया। तीन दिनों की कमाई के साथ परम सुंदरी का वीकेंड कलेक्शन 27 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया। पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये फिल्म लगभग 2700 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। इस हिसाब से ये कलेक्शन ठीकठाक माना जा सकता है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

OTT से हटने के बाद गुरुद्वारे में दिखाई गई फिल्म 'सतलुज', जम्मू में हुई विशेष स्क्रीनिंग

सरकारी आदेशों के बाद फिल्म 'सतलुज' को रिलीज होने के 48 घंटों के भीतर ही OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 से हटा दिए जाने के बाद, शुक्रवार शाम को जम्मू के नानक नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक देव जी में फिल्म की एक विशेष सामुदायिक स्क्रीनिंग आयोजित की गई।

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 18 साल पूरे होने से पहले आई बड़ी खबर, क्या जेठालाल का शो में सफर होगा खत्म?

लोकप्रिय टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' जल्द ही एक बड़ा मुकाम हासिल करने जा रहा है। 28 जुलाई को यह शो अपने प्रसारण के 18 साल पूरे करने वाला है। लेकिन इस खास मौके से पहले सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर वायरल हो रही थी, जिसने शो के फैंस की चिंता बढ़ा दी थी।

‘घर तोड़ने वाली', कहने वाले ट्रोलर्स को कुनिका सदानंद ने दिया मुंहतोड़ जवाब, एक्ट्रेस बोली – देश में और भी बड़े मुद्दे...

Kunika Sadanand: बिग बॉस फेम कुनिका सदानंद अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती है। उन्हें ट्रोलर्स को उन्ही की भाषा में मुंह तोड़ जवाब देने के लिए जाना जाना है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast