Search KhabarFast

Press ESC to close

पलाश ने दी फैंस को बड़ी खुशखबरी, इस दिन स्मृति के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे सिंगर  

पलाश ने दी फैंस को बड़ी खुशखबरी, इस दिन स्मृति के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे सिंगर  

Palash-Smriti Wedding: पलाश मुच्छल ने फैन्स के साथ एक बड़ी खुशखबरी शेयर की है। सिंगर ने भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना संग शादी को लेकर बड़ी जानकारी दी है। पलाश ने बताया कि दोनों अब दूल्हा-दुल्हन बनने के लिए तैयार हैं। बता दें कि कपल की शादी में आईं मुश्किलें दूर हो चुकी हैं और दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

कब होगी शादी?

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना 23 नवंबर, 2025 को शादी करने वाले थे, लेकिन स्मृति के पिता की अचानक तबीयत खराब होने की वजह से शादी टाल गई। शादी टलने के 8 दिन बाद पलाश ने फैन्स को बड़ी खुशखबरी दी है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं और स्मृति इस रविवार, 7 दिसंबर को शादी करने वाले हैं।

पलाश ने कहा कि रविवार को हम दिन में इंटीमेट वेडिंग करने वाले हैं, जिसमें सिर्फ करीबी लोग शामिल होंगे। सिंगर ने बताया कि शादी महाराष्ट्र के सांगली में होगी। शादी से पहले प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हो चुकी है। दोनों परिवारों में स्मृति और पलाश की शादी का जश्न हो गया है।

मां ने दी थी जानकारी

23 नवंबर को क्रिकेटर स्मृति मंधाना और पलाश की शादी टलने के बाद स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वेडिंग से जुड़ी सारी तस्वीरें और वीडियोज डिलीट कर दिए थे। वहीं, शादी टलने के बाद पलाश पर स्मृति को चीट करने के आरोप भी लगे। लेकिन कपल और उनकी फैमिली की तरफ से इस पर कोई रिएक्शन नहीं आया। लेकिन पलाश की मां ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि इनकी शादी जल्द होगी।

इविल आई वाली इमोजी

शादी टलने के बाद पलाश और स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम बायो में इविल आई वाली इमोजी भी बनाई थी, क्योंकि उन्हे लगा था कि उनके  रिश्ते को नजर लग गई है। अब सारी मुश्किलों के बाद पलाश और स्मृति, एक-दूजे को होने जा रहे हैं। कपल और इनके फैंस के लिए इससे अच्छी बात और क्या होगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Mirzapur Collection Day: कालीन भैया का भौकाल थिएटर में भी कायम, पहले ही वीकेंड में वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के पार पहुंचा 'मिर्जापुर: द मूवी' का कलेक्शन

Mirzapur Box Office Collection: पंकज त्रिपाठी अभिनीत वेब सीरीज 'मिर्जापुर: द मूवी' को भारत में एक अनोखा प्रयोग कहा जा रहा है। क्योंकि यह फिल्म 2026 की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस सफलताओं में से एक बनकर उभरी है। व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श के अनुसार, फिल्म ने शानदार ओपनिंग वीकेंड दर्ज किया है और हिंदी में पहले तीन दिनों में 96.85 करोड़ रुपये की कमाई की है।

दिल्ली के सत्य निकेतन PG हादसे पर सोनू सूद ने जताई चिंता, छात्रों के लिए की सुरक्षित और सस्ते हॉस्टल की मांग

Sonu Sood on Satya Niketan PG incident: दिल्ली में सत्य निकेतन भवन गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। इसी बीच, निर्माण एवं सुरक्षा नियमों के अनुपालन पर सवाल उठाते हुए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने मंगलवार को शहरों में छात्रों के लिए सुरक्षित और किफायती आवास की मांग की।

Bigg Boss 20: प्रियंका चोपड़ा और मैरी कॉम की दोस्ती बरकरार, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट्स को दी वॉर्निंग; बोलीं - इनका नॉकआउट बहुत भारी...

बॉक्सिंग रिंग में अपनी उपलब्धियों के लिए मशहूर मैरी कॉम अब बिग बॉस के घर में अगले 105 दिन बिताने वाली है। इस दौरान उन्हें एक बिल्कुल अलग तरह की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। लेकिन इस बीच उनका हौसला बढ़ाते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें एक खास संदेश भेजा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast