Search KhabarFast

Press ESC to close

एशिया कप खेलने भारत आएगी पाकिस्तानी टीम, खेल मंत्रालय की तरफ से मिली हरी झंडी

एशिया कप खेलने भारत आएगी पाकिस्तानी टीम, खेल मंत्रालय की तरफ से मिली हरी झंडी

Pakistani Hockey Team In Asia Cup 2025: हॉकी एशिया कप 2025का आयोजन भारत में होना है। इसमें 8टीमों को हिस्सा लेना है। लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की वजह से पाकिस्तानी हॉकी टीम के इसमें भाग लेने को लेकर पेंच फंसा हुआ था। अब भारतीय खेल मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि  पाकिस्तानी हॉकी टीम को अगले महीने भारत में होने वाले एशिया कप में भाग लेने से नहीं रोका जाएगा। इससे पाकिस्तानी टीम के हॉकी एशिया कप में खेलने और भारत आने का रास्ता साफ हो गया है।

खेल मंत्रालय की तरफ से मिली हरी झंडी

खेल मंत्रालय के सूत्र ने कहा कि भारत कई देशों की भागीदारी वाले टूर्नामेंट में पाकिस्तान से खेलेगा। सूत्र की तरफ से बताया गया है कि हम किसी भी टीम के भारत में मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में भाग लेने के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन बाइलेटरल टूर्नामेंट अलग होता है। इंटरनेशनल खेलों की मांग है कि हम प्रतिस्पर्धा करने से पीछे नहीं हट सकते। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है, लेकिन वे मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में भाग लेते हैं।

हॉकी एशिया कप में कुल 8 टीमें लेंगी हिस्सा

हॉकी एशिया कप 27अगस्त से सात सितंबर तक बिहार के राजगीर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें भारत सहित आठ टीमें भाग लेंगी। भारत ने मेजबान होने के नाते क्वालीफाई किया है। भारत के अलावा इस टूर्नामेंट में चीन, जापान, मलेशिया, साउथ कोरिया, ओमान और चाइनीज ताइपे की टीमें हिस्सा लेंगी।

तीन बार जीत चुकी भारतीय हॉकी टीम

भारतीय हॉकी टीम तीन बार एशिया कप का खिताब जीत चुकी है। उसने आखिरी बार साल 2017 में इस खिताब को जीता था। वहीं पिछली बार हॉकी एशिया कप साल 2022 में खेला गया था, जिसमें भारतीय हॉकी टीम जापान को हराकर तीसरे नंबर पर रही थी। दूसरी तरफ पाकिस्तानी हॉकी टीम ने तीन बार और साउथ कोरिया ने अभी तक पांच बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

टी20 टीम में बड़ा बदलाव तय, ये खिलाड़ी बन सकते हैं नए कप्तान

भारतीय टी20 क्रिकेट टीम में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। सूत्रों के अनुसार, सूर्यकुमार यादव की जगह अब श्रेयस अय्यर को टी20 टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है।

टेस्ट और टी20 क्रिकेट में बड़े बदलावों को हरी झंडी, कोच से लेकर पिंक बॉल तक का हुआ फैसला

ICC On Pink Ball Trail For Test:अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी की सोमवार को अहमदाबाद में मीटिंग हुई। इस दौरान कई फैसले लिए गए। बैठक में खिलाड़ियों, कोचों और मैच अधिकारी से संबंधित नियमों में बदलाव के साथ-साथ क्रिकेट में पिंक बॉल के उपयोग के ट्रायल को भी मंजूरी दे दी गई है।

न्यूजीलैंड और भारत के बीच क्रिकेट मैचों के शेड्यूल का ऐलान, 4 साल बाद देखने को मिलेगा ऐसा नजारा

India Tour Of NewZealand:आईपीएल खत्म होने के बाद एक बार फिर टीम इंडिया एक्टिव होने जा रही है। ब्लू जर्सी में भारतीय टीम मैदान पर पसीना बहाते हुए नजर आएगी। इस साल अक्टूबर में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है। जहां उसे 40 दिन में 12 मैच खेलने हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast