Search KhabarFast

Press ESC to close

पाकिस्तानी विमानों को भारतीय एयरस्पेस की मंजूरी, पाकिस्तान का प्रोपगैंडा 4 घंटे में बेनकाब

पाकिस्तानी विमानों को भारतीय एयरस्पेस की मंजूरी,  पाकिस्तान का प्रोपगैंडा 4 घंटे में बेनकाब

नई दिल्लीसाइक्लोन 'दितवाह' ने श्रीलंका ने भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा में सभी पड़ोसी देश मदद की पेशकश कर रहे हैं। इसी बीच पाकिस्तान ने भी श्रीलंका को राहत सामग्री भेजने का ऐलान किया है। लेकिन वह भारत को लेकर एक गलत प्रोपगैंड भी चला दिया। पाकिस्तानी मीडिया दावा कर रही है कि भारत ने अपना एयरस्पेस का इस्तेमाल न करने देकर पाकिस्तान को को ब्लॉक कर दिया है। हालांकि, वास्तविकता में भारत ने पाकिस्तान की रिक्वेस्ट को महज 4 घंटे में मंजूरी दे दी, जिससे पाकिस्तान का यह 'एजेंडा' पूरी तरह चौपट हो गया।

विदेश मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा, "यह मानवीय सहायता से जुड़ी रिक्वेस्ट थी, इसलिए इसे प्राथमिकता दी गई। हमने पाकिस्तान को आधिकारिक चैनलों से सूचित कर दिया।" पाकिस्तानी दावों को 'फर्जी' बताते हुए खारिज किया गया। बता दें कि 1 दिसंबर 2025 को साइक्लोन दितवाह ने श्रीलंका में भारी तबाही मचाई। 200 से अधिक मौतें, लाखों बेघर, और राष्ट्रीय आपातकाल घोषित। अंतरराष्ट्रीय सहायता की जरूरत पड़ी।

भारत को 'ब्लैकआउट' दिखाने का प्रयास

पाकिस्तान ने श्रीलंका को राहत सामग्री (खाने-पीने का सामान, दवाइयां आदि) भेजने के लिए उड़ान की योजना बनाई। इस रूट पर पाकिस्तान से श्रीलंका जाने के लिए भारतीय एयरस्पेस से गुजरना जरूरी होता है। पाकिस्तानी मीडिया ने तुरंत सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर दावा किया कि 'भारत ने एयरस्पेस देने से इनकार कर दिया', जिससे पाकिस्तान 'मानवीय सहायता' नहीं भेज पा रहा। यह भारत को 'ब्लैकआउट' दिखाने का प्रयास था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सनातन के खिलाफ टिप्पणी कर उदयनिधि स्टालिन ने खुद के पैर में मारी कुल्हाड़ी! सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

Plea Aganist Udaynidhi: सनातन के खिलाफ अक्सर जहर उगलने वाले डीएमके विधायक और तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन की मुश्किलें बढ़ गई है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री विजय के सामने विधानसभा में सनातन खत्म करना ही होगा कहने वाला मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।

दिल्ली सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा, स्टार्टअप्स के लिए बिना गारंटी मिलेगा 10 करोड़ तक का लोन

Delhi News: दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप और स्वयं सहायता समूहों को 10 करोड़ रुपए तक का बिना गारंटी के लोन उपलब्ध कराएगी। सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार यानी 17 मई को यह जानकारी दी।

कल से 24 अतिरिक्त फेरे लेगी दिल्ली मेट्रो, PM मोदी की अपील के बाद DMRC ने यात्रियों को दी बड़ी राहत

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद अब दिल्ली मेट्रो कल से 24 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। बढ़ती भीड़ और यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इसके साथ ही स्टेशनों पर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और बेहतर संचालन के लिए कई खास इंतजाम भी किए जा रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast