पाकिस्तान को बीमारियों ने बनाया अपना घर, 10 बच्चों की मौत, 33 मिलियन लोग बाढ़ की चपेट में

पाकिस्तान को बीमारियों ने बनाया अपना घर, 10 बच्चों की मौत, 33 मिलियन लोग बाढ़ की चपेट में

पाकिस्तान:मानसून की बारिश कुछ देशों में आफत बनकर बरस रही है। कई देश बाढ़ की चपेट में आ गए है और बाढ़ की चपेट में सबसे पहला नाम आता है भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान का। इन दिनों पाकिस्तान बाढ़ से जुझ रहा है। लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बाढ़ के चलते पाकिस्तान में बीमारियां का खतरा बढ़ रहा है। वहीं बाढ़ के चलते 17 सौ से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

हैजा से 10 बच्चे की मौत 

पाकिस्तान में बाढ़ के चलते लोगों की जीवनलीला समाप्त हो रही है। इस बीच खबर आ रही है कि बच्चों  की भी मौत हो रही है। अभी तक 10 बच्चों की मौत हो गई है। दरअसल बाढ़ के चलते पाकिस्तान में डेंगू, हैजा और मलेरिया का खतरा बढ़ रहा है। बाढ़ के कारण लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध  नहीं हो रही है। जिससे 10 बच्चें डेंगू की चपेट में आने से अपनी जान से हाथ धो बैठे है। पाकिस्तान में हालात इतने खराब हो गए है कि लोग भुखे मर रहे है। वहीं कई इलाकों में पीने का साफ पानी न होने से हैजा का प्रकोप है। बाढ़ के कारण तबाही के बीच गंदे पानी की वजह से बच्चे हैजा से मर रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक,  मदर एंड चाइल्ड हेल्थकेयर अस्पताल में हर दिन 10से अधिक बच्चे मर रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार हैजा की बीमारी विनाशकारी बाढ़ से उपजी है।

बाढ़ से पनप रही है कई बीमारियां

पाकिस्तान में कई प्रांतों में रुके हुए बाढ़ के पानी ने त्वचा और आंखों में संक्रमण, दस्त, मलेरिया, टाइफाइड और डेंगू बुखार के व्यापक मामलों को जन्म दिया है, जिससे पाकिस्तान में लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा हो गया है। देश में मलेरिया के मामलों की संख्या 229हो गई।

करीब 33मिलियन लोग बाढ़ की चपेट में

सरकारी अनुमानों के अनुसार देश भर में करीब 33मिलियन लोग लगातार भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। पाकिस्तान में बाढ़  की वजह से 103 बांध भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि 900,000 एकड़ से अधिक भूमि पर फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस प्राकृतिक आपदा के बीच 2,198 किलोमीटर सड़कें और 22 पुल भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

Leave a comment