कुपवाड़ा में PAK ने तोड़ा सीजफायर

कुपवाड़ा में PAK ने तोड़ा सीजफायर

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर उल्लंघन किया है। इस बार पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर कुपवाड़ा में गोलीबारी की है।

पाकिस्तानी गोलीबारी में 2 जवान शहीद हो गए हैं जबकि एक नागरिक की मौत हुई है। गोलीबारी में 3 भारतीय नागरिक भी घायल हुए हैं।

भारत ने पाकिस्तान की हिमाकत को जोरदार जवाब दिया है। दोनों देश की सेनाओं द्वारा मोर्टार शेल का इस्तेमाल किया जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत की कार्रवाई में पाक अधिकृत कश्मीर में भारी नुकसान हुआ है।

पुलिस के अनुसार पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग की चपेट में रविवार को दो भारतीय सैनिक आ गए। फायरिंग में 3 जवान घायल हो गए हैं। इसके अलावा गोलीबारी में 5 नागरिकों के घायल होने की भी खबर है।

भारतीय सेना के अनुसार, संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाओं में बढ़ोतरी आतंकवादियों को जम्मू एवं कश्मीर में घुसपैठ कराने के उद्देश्य से हुई है। रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों को नियंत्रण रेखा के पास रखा गया है, ताकि मौका मिलते ही वे भारतीय सीमा में प्रवेश कर सकें।

Leave a comment