Search KhabarFast

Press ESC to close

पहलगाम के आतंकियों को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, पाकिस्तान के खिलाफ मिले सबूत

पहलगाम के आतंकियों को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, पाकिस्तान के खिलाफ मिले सबूत

Pahalgam Terror Attack:भारतीय सेना की ओर से पहलगाम आतंकी हमले की घटना के बाद से आतंकियों के खिलाफ जंग जारी है। सुरक्षाबलों ने अभी तक घाटी में कई आतंकियों को मार गिराया। वहीं, इस मामले को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। मारे गए आतंकियों के पास से पाकिस्‍तानी वोटर कार्ड मिले हैं, जो ये बताता है कि आतंकी पाकिस्तानी थे। इससे पाकिस्तान के झूठ का खुलासा हुआ है, जो कह रहा था कि हमले में उसका हाथ नहीं है।

आतंकियों की हुई पहचान

इसके साथ ही आतंकियों की पहचान भी हुई है। हमले में मारे गए आतंकियों में नामसुलेमान साहा, अबू हमजा और यासिर शामिल थे। बता दें कि 28 जुलाई 2025 को भारतीय सुरक्षा बलों ने आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। ऑपरेशन महादेव के दौरान जुटाए गए फॉरेंसिक, दस्तावेजी और गवाहों के बयानों से ये साफ हो गया कि हमलावर पाकिस्तानी और लश्कर-ए-तैयबा के सीनियर कमांडर थे। ये हमले वाले दिन से ही दाचीगाम-हरवान के जंगलों में छिपे हुए थे।

आतंकियों के पास से मिले पाकिस्तानी चॉकलेट

वहीं, इन आतंकवादियों के पास से कैंडीलैंड और चोकोमैक्स चॉकलेट के रैपर मिले, जो कराची स्थित कंपनियों द्वारा बनी हैं। रैपर पर छपे लॉट नंबर मई 2024 में मुज़फ्फराबाद, POK भेजे गए माल से मेल खा रहे हैं। इसके साथ ही उनके पास से एक सैटेलाइट फोन में मिली माइक्रो-SD कार्ड से तीनों आतंकियों की बायोमेट्रिक जानकारी मिली जो पाकिस्तान की NADRA डेटाबेस से जुड़ी थी। उनके पते कसूर जिले के चंगा मंगा और POK के कोइयान गांव से जुड़े हैं।

कैसे हुआ था पहलगाम हमला?

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के बाईसरन घाटी में आतंकवादियों ने टूरिस्ट्स पर हमला किया था। पहलगाम जहां लोग शांति से घूमने आते हैं, इन आतंकियों ने उसे कब्रस्तान में बदल दिया था। इस दौरान पांच आतंकवादियों ने M4 कार्बाइन और AK-47 से गोलीबारी की, जिसमें 26 लोग मारे गए। इसमें ज्यादातर हिंदू टूरिस्ट्स, एक क्रिश्चियन टूरिस्ट और एक स्थानीय मुस्लिम भी शामिल था। इसे 2008 के मुंबई हमले के बाद भारत में सबसे बड़ा सिविलियन अटैक माना गया। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

महंगाई के मोर्चे पर एक और झटका, अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम; इस दिन से होंगे लागू नया रेट

Amul Milk Price Increase: आम आदमी की सरोई पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। देश की सबसे बड़ी डेयरी ब्रांड्स में शामिल अमूल ने देशभर में दूध के दाम 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा कि नई दरें 14 मई से लागू से लागू होंगी।

HARYANA NEWS: नारनौल एनकाउंटर में सीआईए को बड़ी कामयाबी, यादराम मर्डर केस के 3 आरोपी दबोचे

Narnaul Encounter: हरियाणा के नारनौल में बुधवार देर रात सीआईए टीम और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। नायन गांव में पूर्व डेलिगेट यादराम हत्याकांड के मुख्य आरोपी सहित तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए थे, जिन्हें बाद में सीआईए टीम ने दबिश देकर काबू कर लिया।

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-हरियाणा में बादल और तेज हवाएं, दक्षिण भारत में भारी बारिश; जानें आज का वेदर अपडेट

दिल्ली-NCR, यूपी, हरियाणा समेत उत्तर भारत में आंधी और बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। कहीं तेज हवाएं चल रही हैं तो कहीं बारिश लोगों को गर्मी से राहत दे रही है। वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) ने कई इलाकों में तेज तूफान, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast