प्रदेश में चल रही इनेलो की परिवर्तन यात्रा से निश्चित तौर पर हरियाणा में बदलाव होगा- ओमप्रकाश चौटाला

प्रदेश में चल रही इनेलो की परिवर्तन यात्रा से निश्चित तौर पर हरियाणा में बदलाव होगा- ओमप्रकाश चौटाला

Haryana: फरीदाबाद पहुँचे इनेलो सुप्रीमो व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि आज बीजेपी के शासनकाल में हर वर्ग दुःखी है। महंगाई चर्म सीमा पर, प्रदेश में बिजली - पानी और खाद की किल्लत, पढ़े लिखे युवा बेरोजगार है, अस्पतालों में डॉक्टरों और स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है। प्रदेश में चल रही इनेलो की परिवर्तन यात्रा से निश्चित तौर पर हरियाणा में बदलाव होगा और हरियाणा में इनेलो की सरकार बनेगी।

इनेलो सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला आज फरीदाबाद में पहुँचे थे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी के शासन काल में आज हर वर्ग दुखी हैं। किसानों को उनकी फसलों का उचित मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। अस्पतालों में डॉक्टरों और दवाइयों की भारी कमी है। भीषण गर्मी में भी बिजली और पानी की भारी किल्लत चल रही है। किसानों को खाद के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है। बावजूद इसके उन्हें प्राप्त मात्रा में खाद नहीं मिल पा रहा है। देश में महंगाई चरम सीमा पर है। पढ़े लिखे युवा बेरोजगार हैं।

 उन्होंने कहा प्रदेश में इनेलो की परिवर्तन यात्रा चल रही है और इस यात्रा को प्रदेश के लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। जिससे साफ जाहिर होता है कि प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में एक बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा और हरियाणा में इनेलो की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा अगर हरियाणा में इनेलो की सरकार बनती है। तो उनकी सरकार बनते ही पहली कलम से स्कूलों में चल रही शिक्षकों की कमी को दूर किया जाएगा। सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों और दवाइयों की कमी को भी दूर किया जाएगा। हर बच्चे को नि:शुल्क शिक्षा और चिकित्सा दी जाएगी। इसके अलावा युवाओं को योग्यता के अनुसार नौकरी दी जाएगी और जब तक युवाओं को नौकरी नहीं मिलती है।

तब तक उन्हें ₹21000 प्रति माह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। इसके अलावा हर घर में निःशुल्क एक रसोई गैस का सिलेंडर और 11 सो रुपए प्रतिमाह महिलाओं को दिए जाएंगे। बढ़ती हुई महंगाई पर रोक लगाने का काम किया जाएगा। किसानों को उनकी फसलों का उचित मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा उनकी फसलों का समर्थन मूल्य निर्धारित कर समर्थन मूल्य पर ही उनकी फसलों को खरीदा जाएगा।

किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराया जाएगा। भाजपा सरकार में जिन बुजुर्गों की पेंशन कट गई है। उन बुजुर्गों की पेंशन दोबारा से बनाई जाएगी और बुजुर्गों की मासिक पेंशन ₹7500 प्रति महीना की जाएगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार विकास के नाम पर ढिंढोरा पीट रही है। जबकि प्रदेश में कोई विकास नहीं हुआ है। उनके कार्यकाल में जो सड़कें बनाई गई थी। वह सड़के पिछले कई वर्षों से टूटी हुई है। जिनकी कोई सुध लेने वाला नहीं है।

Leave a comment