Bhubaneswar Congress Protest: इस समय ओडिशा में सियासी भूचाल आ चुका है। भुवनेश्वर में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खूब हंगामा किया। दरअसल, हाल ही में सदन से 14कांग्रेस विधायकों को निलंबित किया गया। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ओडिशा विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन अचानक झड़प में बदल गया।
पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। जिस वजह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इसका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कांग्रेस कार्यकर्ता रोड पर पड़ी कुर्सियों को उठा उठाकर पुलिसवालों पर फेंक रहे हैं। जिसके बाद पुलिस उन्हें पीछे हटाने को कोशिश करते हुए नजर आ रही है। इसके अलावा पुलिस वाटर कैनन का यूज करते नजर आ रही हैं।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, 25मार्च को ओडिशा विधानसभा में महिलाओं के खिलाफ हुए अपराधों की जांच के लिए एक कमेटी बनाने की मांग की गई। लेकिन सदन में इस बात को अनसुना कर दिया गया। जिसके बाद विधायकों ने अपना विरोध दर्ज करने के लिए सदन में बांसुरी और झांझ बजाकर कार्यवाही में बाधा डालने की कोशिश करने लगे। इसके बाद स्पीकर सुरमा पाढ़ी ने असंसदीय आचरण करने के दोषी कांग्रेस विधायकों को सदन से निलंबित कर दिया था।
इस मामले में अब तक 14विधायकों को निलंबित किया जा चुका हैं। स्पीकर के इस फैसले के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा करना शुरु कर दिया। जिसके बाद सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ओडिशा विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। बता दें, निलंबित विधायकों में कांग्रेस विधायक दल के नेता रमा चंद्र कदम, सागर चरण दास, मांगू खिल्ला, सत्यजीत गोमांगो, अशोक कुमार दास, दासरथी गमांगो और सोफिया फिरदौस की नाम शामिल हैं।
कांग्रेस प्रभारी क्या बोले?
14 विधायकों को निलंबित करने के बाद ओडिशा के कांग्रेस प्रभारी अजय कुमार लल्लू ने कहा था 'देश में महिला सुरक्षा की बात करना कब से अपराध हो गया? राज्य में 64000 से ज्यादा महिलाएं लापता हैं। हर दिन गैंगरेप हो रहे हैं। लेकिन अगर चुने हुए विधायक सरकार से इन मुद्दों पर जवाब मांगते हैं, तो सरकार उन्हें निलंबित कर देती हैं।'
Leave a comment