हरियाणा में भी लागू होगा NRC

हरियाणा में भी लागू होगा NRC

असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी की अंतिम लिस्ट आने के बाद अब देश के अलग-अलग राज्यों में भी इसको लागू करने की मांग उठने लगी है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने असम में लागू हुए राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC)  की सराहनी की। उन्होंनेकहा कि असम की तरह हरियाणा में भी इसेलागू किया जाएगा। इसके अलावा राज्य में कानून आयोग का गठन करने पर भी विचार किया जा रहा है। समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों की सेवाएं लेने के लिए अलग से एक स्वैच्छिक विभाग का गठन भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने रविवार को अपनी सरकार के पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की जानकारी देने के लिए रष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के अंतिम दिन पंचकूला में हरियाणा राज्य मानव अधिकार आयोग के पूर्व चेयरमैन न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) एचएस भल्ला के सेक्टर 16स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत की थी।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम ने कहा कि पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर पांच दिवसीय महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। सीएम ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि जो भी सरकार ने पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल में कार्यें किए उसकी जानकारी लोगों तक पंहुचाई जाए। साथ ही आने वाले समय में क्या करना है, इसके बारे भी प्रबुद्ध लोगों से सुझाव भी ले रहे हैं। इतनी ही नहीं जो सुझाव हमें अच्छे लगें उन्हें हम अपने संकल्प पत्र में शामिल भी कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने परिवार पहचान पत्र पर कहा कि हरियाणा सरकार तेजी से कार्य कर रही है तथा इसके आंकड़ों का उपयोग राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर में भी किया जाएगा। उन्होंने न्यायमूर्ति एचएस भल्ला के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सेवानिवृति के बाद भी वे NRC डाटा का अध्ययन करने के लिए असम के दौरे पर जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने भल्ला के साथ अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि कुछ कानून बहुत पुराने हो गए हैं, उन्हें बदलने की भी आवश्यकता है।

Leave a comment