अब मुंबई पर 'आप' की नजर

अब मुंबई पर 'आप' की नजर

देश की मालामाल मुंबई महानगरपालिका पर कब्जा जमाने की तैयारी आम आदमी पार्टी की तैयारी है। दिल्ली की तर्ज पर बीएमसी में भी अपने जीत का झंडा बुलंद करने के लिए केजरीवाल की आप तैयार है।

पार्टी चुनाव में किसी के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी और अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। दिल्ली विधानसभा में मिली जीत से आम आदमी पार्टी (आप) के हौसले बुलंद है।

पार्टी अब महाराष्ट्र, मुंबई सहित अपने देशव्यापी विस्तार पर ध्यान देगी। आप के नेता व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने काम किया है और काम के दम पर मजबूती से सरकार में वापसी हुई है। मुंबई व महाराष्ट्र के बारे में पूछने पर सिंह ने कहा कि पार्टी मुंबई सहित राज्य के अन्य महानगरपालिका में मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने साफ कहा कि मुंबई महानगरपालिका के चुनाव में पार्टी किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी, अपने दम पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी।

Leave a comment