ठंड की चपेट में पूरा उत्तर भारत

ठंड की चपेट में पूरा उत्तर भारत

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट है। कई इलाकों में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है।

बर्फबारी की वजह से ठंड ने पंजाब, हरियाणा और दिल्ली जैसे मैदानी इलाकों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। लद्दाख के लेह में पारा माइनस 13.2 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन की सबसे ठंड रात थी। इसी तरह श्रीनगर में पारा माइनस 0.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं जम्मू में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही बर्फबारी से लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। और कारोबार पर भी ब्रेक लग गया है, साथ ही बर्फबारी से कई राजमार्ग भी प्रभावित है।

 

Leave a comment