नीना गुप्ता की फिल्म ऑस्कर के लिए नॉमिनेट

नीना गुप्ता की फिल्म ऑस्कर के लिए नॉमिनेट

ऐक्ट्रेस नीना गुप्ता फिल्म 'द लास्ट कलर' की कहानी वृंदावन और वाराणसी में रहने वाली विधवा औरतों की जिंदगी पर आधारित है। सिलेब्रिटी सेफ से फिल्ममेकर बने विकास खन्ना ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है।

सिलेब्रिटी शेफ से फिल्ममेकर बने विकास खन्ना की पहली फिल्म 'द लास्ट कलर' ने ऑस्कर अवॉर्ड्स की फीचर फिल्म्स की लिस्ट में जगह बनाई है। विकास खन्ना ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। इस उपलब्धि से विकास खन्ना काफी खुश हैं। उनकी डेब्यू फिल्म ही ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो गई।

विकास खन्ना ने अपने ट्विटर हैंडल लिखा, '2020 की सबसे अच्छी शुरुआत। मिरेकल। यूनिवर्स आपका शुक्रिया। हमारी हंबल फिल्म 'द लास्ट कलर' प्योर हार्ट है। ऑस्कर एकेडमी ने 2019 की 344 बेस्ट पिक्चर्स की घोषणा की।' फिल्म 'द लास्ट कलर' की ऐक्ट्रेस नीना गुप्ता ने विकास खन्ना का ट्वीट रीट्वीट किया और लिखा, विश्वास नहीं हो रहा है और  मैं बहुत खुश हूं।

Leave a comment