Search KhabarFast

Press ESC to close

मेघालय में लापता इंदौर कपल मामले में नया मोड़, पत्नी सोनम यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार

मेघालय में लापता इंदौर कपल मामले में नया मोड़, पत्नी सोनम यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार

Meghalaya Honeymoon: मेघालय में हनीमून के लिए गए इंदौर के कपल राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के लापता होने के मामले में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। मेघालय पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए सोनम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया है। साथ ही तीन अन्य संदिग्धों को मध्य प्रदेश से हिरासत में लिया गया है। जो राजा की हत्या में शामिल बताए जा रहे हैं।
 
मामले का विवरण
राजा और सोनम जिनकी शादी 11 मई 2025 को इंदौर में हुई थी। 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय गए थे। 22 मई को वे शिलांग के नोंग्रियाट गांव पहुंचे और प्रसिद्ध 'लिविंग रूट ब्रिज' देखने गए। 23 मई को सुबह होम स्टे से चेकआउट करने के बाद दोनों लापता हो गए। उनकी किराए की स्कूटी 24 मई को सोहरिम में लावारिस हालत में मिली। 2 जून को वेईसावडॉन्ग झरने के पास एक गहरी खाई में राजा का शव बरामद हुआ। जिसकी पहचान उनके दाहिने हाथ पर बने 'राजा' टैटू से हुई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया था। राजा के शव के पास से एक दाओ (धारदार हथियार), मोबाइल फोन, एक महिला की शर्ट, और स्मार्टवॉच बरामद हुई थी। परिवार ने शुरू से ही अपहरण और हत्या की आशंका जताई थी और CBI जांच की मांग की थी।
 
सोनम की गिरफ्तारी और आरे की जांच 
मेघालय पुलिस को सात दिनों के भीतर बड़ी सफलता मिली है। सोनम जो अब तक लापता मानी जा रही थी। उन्होने खुद को गाजीपुर में सरेंडर कर दिया। खबरों के अनुसार इंदौर पुलिस ने गाजीपुर पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है। और अभी भी एक अन्य संदिग्ध की तलाश जारी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सोनम की गिरफ्तारी से इस रहस्यमय मामले में कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं। शुरुआती जांच में लूट और हत्या की आशंका जताई गई थी। लेकिन अब ऑनर किलिंग और संगठित अपराध की संभावनाओं की भी जांच की जा रही है।
 
परिवार और समाज की प्रतिक्रिया
राजा के भाई विपिन और सोनम के भाई गोविंद ने शिलांग में पुलिस के साथ तलाशी अभियान में हिस्सा लिया था। परिवार ने CBI जांच की मांग को लेकर इंदौर में प्रदर्शन किए और पोस्टर लगाए। जिनमें लिखा था "मैं मरा नहीं, मुझे मारा गया।" मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

तमिलनाडु कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, CM विजय ने अपने पास रखे बड़े मंत्रालय

Tamil Nadu CM Vijay: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने अपनी जिम्मेदारी संभालने के बाद लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। अब उन्होंने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया है।

'22 लाख उम्मीदवारों की मेहनत...' NEET केस में राहुल गांधी ने पीएम मोदी से की शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

Rahul Gandhi Questions Over NEET Raw: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक ने देश की शिक्षा व्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंचाया गया और लाखों युवाओं के भविष्य को खतरे में डाल दिया है। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा मांगा है।

अब 9वीं-10वीं में तीन भाषाओं की शिक्षा की गई अनिवार्य, इस दिन से लागू होगा नियम

CBSE Rules For Third Language: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने एक जुलाई से कक्षा 9 तक के छात्रों के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य कर दिया गया है। हालांकि, कक्षा 10 में तीसरी भाषा के लिए कोई बोर्ड परीक्षा नहीं होगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast