हिमस्खलन की चपेट में आने से 3 की मौत, भारतीय पर्वतारोही सहित 12 लोग घायल

हिमस्खलन की चपेट में आने से 3 की मौत, भारतीय पर्वतारोही सहित 12 लोग घायल

नई दिल्ली: दुनिया में प्राकृतिक आपदाएं बिना संकेत के कभी भी आ जाती हैं। जिसके चलते न जाने कितने लोगों को हर साल अपनी जान गंवानी पड़ती हैं। ऐसी ही एक जानकारी सामने आई है जिसमें नेपाल के माउंट मानसलू के आधार शिविर में सोमवार को हिमस्खलन हो गया। जिसकी चपेट में आने से 3 पर्वतारोही की मौत हो गई। साथ ही 12 पर्वतारोही घायल हो गए है। मीडिया से आई खबरों में यह जानकारी दी गई, कि घायल हुए पर्वतारोही में भारतीय पर्वतारोही बलजीत कौर भी शामिल है।

11 बजकर 30 मिनट पर हिमस्खलन

नेपाल के मानसलू पर्वत में हुए भारी हिमस्खलन में तीन पर्वतारोहियों की मौत हो गई और सात लोगों को बचा लिया गया। वहीं लापता अमेरिकी पर्वतारोही हिलारी नेल्सन मृत पाई गई हैं।बता दे शिविर IV के ठीक नीचे के मार्ग में हिमस्खलन की चपेट में आने से ये घटना हुई। इस हिमस्खलन में  सेवन समिट ट्रेक्स, सटोरी एडवेंचर, इमेजिन नेपाल ट्रेक्स, एलीट एक्सपीडिशन और 8K एक्सपेडिशन के शेरपा पर्वतारोही घायल  हुए हैं।वहीं  मीडिया अखबार कि माने तो पर्यटन विभाग ने सोमवार सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर हिमस्खलन होने की पुष्टि की है। जिसमें घायलों में भारतीय पर्वतारोही बलजीत कौर शामिल है।

मीडिया खबरों के अनुसार

अखबार कि खबरों के अनुसार, 8 के अभियान में पेम्बा शेरपा ने कहा कि भारतीय पर्वतारोही बलजीत कौर और उनके शेरपा गाइड दोनों को मामूली चोटें आईं हैं। वो लोग सुरक्षित हैं साथ ही विभाग के निदेशक के हवाले से बताया गया कि पर्यटन विभाग का घटनास्थल पर अधिकारियों से अभी तक कोई संपर्क नहीं हो पाया है। वो लगातार प्रयास में जुड़े है। यहीं माउंट मानसलू पर अभियान के सरकारी अधिकारी यशोदा आचार्य ने कहा कि बचाव अभियान जारी है और विभिन्न हेलीकॉप्टर सेवाएं लोगों की तलाश में जुटी हैं।

Leave a comment