Search KhabarFast

Press ESC to close

NCP Merger: इस दिन हो सकता है NCP और NCP शरद गुट का विलय! कौन करेगा अगुवाई?

NCP Merger: इस दिन हो सकता है NCP और NCP शरद गुट का विलय! कौन करेगा अगुवाई?

NCP Merger Plans: अजित पवार के निधन के बाद इस बात की चर्चा तेज है कि एनसीपी का विलय हो सकता है। एनसीपी और एनसीपी शरद गुट एक साथ आ सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय निकाय चुनाव के बाद फरबरी के दूसरे हफ्ते में पार्टी के विलय की तैयारी हो सकती है। 
 
सूत्रों का कहना है कि विमान हादसे में निधन से पहले अजित पवार ने पार्टी के विलय की जमीन तैयार कर दी थी। इसी सिलसिल में उन्होंने दिसंबर और जनवरी में अपने चाचा शरद पवार से कई बार मुलाकात की थी। 
 
विलय होने की चल रही थी तैयारी 
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों नेताओं की योजना थी कि स्थानीय चुनावों के बाद संयुक्त वार्ता कर पार्टी विलय का ऐलान किया जाए। एनसीपी के नेता अंकुश काकड़े ने कहा कि अजित पवार अपने चाचा को दोनों गुटों का मर्जर कराकर जन्मदिन की सौगाता देना चाहते थे लेकिन, उस समय यह संभव नहीं सका। सूत्रों के अनुसार विलय की प्रक्रिया में अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार की भूमिका महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी के भीतर यह चर्चा तेज है कि एनसीपी की कमान उन्हें सौंपी जाएगी।  
 
एनसीपी के गठन और विभाजन की कहानी 
 
बता दें कि शरद पवार ने 1999 में कांग्रेस से अलग होकर एनसीपी की स्थापना की थी। जुलाई 2023 में अजित पवार ने बगावत करते हुए भाजपा-शिवसेना की महायुति सरकार में शामिल होकर उपमुख्यमंत्री पद संभाला था। उनके साथ प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल और दिलीप वालसे-पाटिल जैसे वरिष्ठ नेता भी गए थे। अब अजित पवार के निधन के बाद पार्टी के दोनों धड़े एक साथ आने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि 38 जनवरी को बारामती एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण विमान दुर्घटना में अजित पवार सहित पांच लोगों की मौत हो गई।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, बोले- 41 साल से गुजरात में कांग्रेस नहीं जीत पाई चुनाव, SIR को लेकर पूछे सवाल

Amit Shah Lashesh Out On Congress:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के विरोध के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। अमित शाह ने कांग्रेस की चुनावी हार का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी को चुनावी नतीजों पर आत्ममंथन करना चाहिए।

Haryana News: हरियाणा में JJP का संगठन विस्तार, 15 पदाधिकारियों की सूची जारी

Haryana News: हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने अपने संगठन का विस्तार किया है। 15 पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गई है। पार्टी ने प्रदेश स्तर से लेकर जिला और हलका स्तर तक विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। इसके तहत कानूनी, बुद्धिजीवी एवं प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, महिला संगठन और जिला इकाइयों में पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

राहुल गांधी की हाई टी मीटिंग पर शशि थरूर का रिएक्शन, बैठक को बताया जरूरी; कहा- प्रयास जारी रखने होंगे...

Shashi Tharoor: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास पर आयोजित चाय बैठक पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि इस ठक का संदेश इतना महत्वपूर्ण है कि इसके लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। बैठक में शामिल होने के लिए पहुंच रहे थरूर ने कहा कि बैठक होने से पहले वे इसके परिणाम पर टिप्पणी नहीं कर सकते।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast