बाढ़...बारिश...भूकंप...अफगानिस्तान पर कुदरत का कहर, एक और भूकंप से हिला अफगानिस्तान

बाढ़...बारिश...भूकंप...अफगानिस्तान पर कुदरत का कहर, एक और भूकंप से हिला अफगानिस्तान

नई दिल्लीभूकंप ने अफगानिस्तान में जबरदस्त तबाही मचाई है। वहीं आज सुबह अफगानिस्तान को लगातार दूसरे दिन एक और भूकंप का सामना करना पड़ा है, खबरों के मुताबिक इस भूकंप की तीव्रता 4.3 बताई जा रही है। हालांकि, इसमें अभी तक किसी जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी बताया की भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान फैजाबाद से 76 किलोमीटर दूर था।

अफगानिस्तान की अथॉरिटीज के मुताबिक देश में भूकंप के चलते बड़े पैमाने पर मकान ध्वस्त हो गए हैं।अफगानिस्तान केपूर्वी पक्तिका प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। पाकिस्तान की सीमा से लगे निकटवर्ती खोस्त और नंगहार प्रांतों में भी हताहत और क्षति की सूचना है। भूकंप चलतेअफगानिस्तान मेंफिलहाल 1000 लोगों की मौत की खबर मिली है। जबकि 1500 से ज्यादा घायल हो गए थे। यह आंकड़ा और ज्यादा हो सकता है। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.1 आंकी गई थी। अफगानिस्तान मेंबड़े नुकसान का अनुमान है।

वहीं अफगानिस्तान में मंगलवार को देर रात आए भूकंप के बाद अब लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ ने भी जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक बाढ़ के कहर से 400 लोगों की मौत हो गई। तालिबान सरकार की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है। बाढ़ से देश के कई इलाके प्रभावित हैं। अफगानिस्तान के जल संसाधन विशेषज्ञ नजीबुल्लाह सादिद ने बुधवार को ही कहा था कि क्षेत्र में मानसून के चलते तेज बारिश हो रही है, जिससे पारंपरिक तौर मिट्टी के बने घर कमजोर हो गए हैं। और इस कारण से भूकंप ज्यादा भयावह साबित हुआ। भूकंप का केंद्र अपेक्षाकृत ऊपर रहने से भी तबाही बढ़ गई।

देश में कुनार, नांगरहार, नुरिस्तान, लघमन, पंजशीर, परवान, काबुल, कपिसा, मैदान, वारदाक, बामियान, गजनी, लोगर, समंगन, सार-ए-पुल, ताखर, पाकटिया, खोस्त, कपिसा, मैदान वारदाक, बामियान, गजनी, लोगार, समंगन का इलाका प्रभावित है। प्राकृतिक आपदा प्रबंधन विभाग की देखरेख करने वाले उपमंत्री मावलावी शरफुद्दीन मुस्लिम  ने बताया, 'इस दौरान बचाकर निकाले गए लोगों को अस्पतालों मं भेज दिया गया है। जिनके मकान इस बाढ़ के पानी में ढह गए हैं उन्हें टेंट में ले जाया गया है। 2022 में अफगानिस्तान में प्राकृतिक आपदा के कारण 30 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

Leave a comment