Search KhabarFast

Press ESC to close

अल नीनो को लेकर आया बड़ा अपडेट, भारत के मानसून पर अब पहले जैसा खतरा नहीं!; जानें इसकी वजह

अल नीनो को लेकर आया बड़ा अपडेट, भारत के मानसून पर अब पहले जैसा खतरा नहीं!; जानें इसकी वजह

Monsoon Update: प्रशांत महासागर में समुद्री सतह के तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। इसी के साथ अल नीनो की स्थिति भी तेजी से विकसित हो रही है। अमेरिका की नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) और इंटरनेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर क्लाइमेट एंड सोसाइटी (IRI) की मानें तो मई-जुलाई 2026 में अल नीनो उभरने की संभावना काफी ज्यादा है। जो साल के आखिर तक एक मजबूत अल नीनो के रूप में उभर सकता है। ये स्थिति साल 2027 तक बनी रह सकती है।

अल नीनो का खतरा और उसका प्रभाव

बता दें, अल नीनो के दौरान प्रशांत महासागर के मध्य-पूर्वी हिस्से में गर्म पानी जमा हो जाता है, जो हवाओं को कमजोर कर  वॉकर सर्कुलेशन को प्रभावित करता है। भारत में इससे मानसून की हवाएं कमजोर पड़ती हैं, खासकर मानसून के दूसरे हिस्से (अगस्त-सितंबर) में बारिश कम हो सकती है। लेकिन हर अल नीनो का प्रभाव एक जैसा नहीं होता। इस बार विकसित हो रहा अल नीनो अभी शुरुआती चरण में है, जिसकी तीव्रता पर अनिश्चितता बनी हुई है।

Also read: Aaj Ka Mausam: हरियाणा, पंजाब, यूपी समेत 19 राज्यों में आंधी तूफान का अलर्ट, देखें आज कहां कहां होगी बारिश ?

भारत के मानसून को लेकर चिंताएं कम क्यों?

दरअसल, इसका सबसे बड़ा कारक पॉजिटिव इंडियन ओशन डाइपोल (IOD) माना जा रहा है। वर्तमान में IOD न्यूट्रल है। IOD पश्चिमी हिंद महासागर को गर्म करता है, जो भारत की ओर नमी लाता है। IMD के अनुसार, यह अल नीनो के सूखा प्रभाव को आंशिक रूप से कम कर सकता है, हालांकि पूरी तरह बेअसर नहीं। तो वहीं, यूरेशियन स्नो कवर उत्तरी गोलार्ध में जनवरी-मार्च का स्नो कवर औसत से कम रहा, जो आमतौर पर अच्छे मानसून का संकेत माना जाता है।

इसके अलावा ग्लोबल वार्मिंग का अतिरिक्त नमी भी इसका कारक है। अब अगर इसके ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बात करें तो  पिछले 70 सालों में 17 प्रमुख अल नीनो घटनाओं में से कम से कम 5 में भारत को सामान्य या ज्यादा बारिश मिली। हालांकि, मजबूत अल नीनो भी हमेशा सूखा नहीं लाता।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam: हरियाणा, पंजाब, यूपी समेत 19 राज्यों में आंधी तूफान का अलर्ट, देखें आज कहां कहां होगी बारिश ?

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर समेत 19 राज्यों आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है।

पेट्रोल-डीजल को GST में लाने की मांग तेज, कीमत 22 रुपये तक हो सकती हैं कम

देश में लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बीच अब इन्हें जीएसटी के दायरे में लाने की मांग तेज हो गई है। बीते 8 दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम तीन बार बढ़ चुके हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast