Search KhabarFast

Press ESC to close

उमर खालिद के समर्थन में जोहरान ममदानी की चिट्ठी पर सियासी घमासान, BJP का राहुल गांधी पर तीखा हमला

उमर खालिद के समर्थन में जोहरान ममदानी की चिट्ठी पर सियासी घमासान, BJP का राहुल गांधी पर तीखा हमला

Zohran Mamdani Letter Controversy:न्यूयॉर्क शहर के नए मेयर जोहरान ममदानी ने तिहाड़ जेल में बंद एक्टिविस्ट उमर खालिद को चिट्ठी लिखी, जिसने भारत में राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। दरअसल, यह चिट्ठी 01 जनवरी 2026 को उसी दिन वायरल हुई, जिस दिन ममदानी ने न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम और भारतीय मूल के मेयर के रूप में शपथ ली। लेकिन इस चिट्ठी के सामने आते ही भाजपा भड़क गई और राहुल गांधी पर 'एंटी-इंडिया लॉबी' का आरोप लगाया।

बता दें, चिट्ठी में ममदानी ने लिखा है 'प्रिय उमर, मैं अक्सर आपके उन शब्दों को याद करता हूं जिनमें कड़वाहट को खुद पर हावी न होने देने की बात थी। आपके माता-पिता से मिलकर खुशी हुई। हम सब आपके बारे में सोच रहे हैं।' यह पत्र दिसंबर 2025 में उमर खालिद के माता-पिता से मुलाकात के बाद लिखा गया था।

BJP का तीखा हमला

जोहरान ममदानी की चिट्ठी को भाजपा ने भारत के आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप करार दिया। पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा 'यह बाहरी व्यक्ति कौन होता है जो हमारे लोकतंत्र और न्यायपालिका पर सवाल उठाए? भारत इस तरह के प्रयासों को बर्दाश्त नहीं करेगा।' उन्होंने आगे कहा कि अगर भारत की संप्रभुता पर चुनौती आएगी तो 140 करोड़ भारतीय पीएम मोदी के नेतृत्व में एकजुट खड़े होंगे। इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने भी ममदानी की आलोचना की और कहा कि यह कुरान का अपमान है, क्योंकि वे "भारत तोड़ने वाले अपराधियों" का समर्थन कर रहे हैं। VHP प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि जब मंदिरों पर हमले होते हैं तब ऐसी आवाजें नहीं उठतीं।

राहुल गांधी पर लगाया 'एंटी-इंडिया लॉबी' का आरोप

उमर खालिद को लिखी चिट्ठी का मामला तब और गरमा गया जब भाजपा ने इसे राहुल गांधी से जोड़ दिया। प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने 2024 में राहुल गांधी की अमेरिकी सांसद जन शाकोव्स्की और इल्हान ओमर से मुलाकात का जिक्र किया और एंटी-इंडिया" बताया। इसके बाद जनवरी 2025 में शाकोव्स्की ने 'कॉम्बेटिंग इंटरनेशनल इस्लामोफोबिया एक्ट' दोबारा पेश किया, जिसमें भारत पर मुस्लिम समुदायों पर 'क्रैकडाउन' का आरोप लगाया

वहीं, 2026 में शाकोव्स्की 8 अमेरिकी सांसदों के साथ भारत के राजदूत को पत्र लिखकर उमर खालिद की जमानत और निष्पक्ष सुनवाई की मांग की। भंडारी ने आरोप लगाया कि हर बार 'एंटी-इंडिया नैरेटिव' विदेशों में फैलता है, जिसमें राहुल गांधी का नाम सामने आता है। उन्होंने इसे 'भारत विरोधी लॉबी' का हिस्सा बताया और राहुल की विदेश यात्राओं की जांच की मांग की।

दिल्ली दंगों का आरोपी उमर खालिद

आपको बताते चले कि उमर खालिद JNU पूर्व छात्र है, जिसे फरवरी 2020 दिल्ली दंगों के बड़े षड्यंत्र मामले में UAPA के तहत गिरफ्तार हैं। जिसके बाद से वह करीब 5 साल से जेल में हैं। इस दौरान उसने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका भी दायर की, जो लंबित है। लेकिन हाल ही में उसे बहन की शादी के लिए अंतरिम जमानत मिली थी और बाद से फिर से हिरासत में ले लिया गया। इसी की तर्ज पर 8 अमेरिकी डेमोक्रेटिक सांसदों द्वारा एक पत्र सामने आया, जिसका नेतृत्व जोहरान ममदानी ने अपनी चिट्ठी द्वारा किया। उस पत्र में खालिद की लंबी हिरासत पर चिंता जताई और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार निष्पक्ष सुनवाई की मांग की।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

UP News: 'हर नए वोट पर रहेगी नजर...', अखिलेश यादव ने BJP को घेरा, फर्जी वोट जुड़वाने की साजिश का लगया आरोप

Akhilesh Yadav on BJP: उत्तर प्रदेश के 2027 के चुनावों से पहले, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आज 17 नवंबर 2026 मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) को घेरते हुए निशाना साधा है। उन्होंने BJP और उसके 'षड्यंत्रकारी साथियों' पर उत्तर प्रदेश में वोटर लिस्ट में नकली वोट जोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे एब्सेंट, शिफ्टेड, डेड और डुप्लीकेट (ASDD) वोटर्स की कैटेगरी के तहत एक खास इंटेलिजेंस कैंपेन चला रहे हैं।

Political News: सोनिया गांधी की किताब लॉन्च होते ही भावुक हुए राहुल, बचपन की यादें कीं साझा

Political News: सोनिया गांधी की यादों की किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ़ लव' के लॉन्च के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता (LoP) और सीनियर कांग्रेस लीडर राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी को एक इमोशनल ट्रिब्यूट लिखा। इसमें उन्होंने बचपन की यादें ताज़ा कीं और उनकी हिम्मत, सेंसिटिविटी और ज़िंदगी की मुश्किलों का प्यार से सामना करने की काबिलियत पर बात की।

UP Election:उत्तर प्रदेश में आखिर कैसे कम हो गए 1.27 करोड़ हिंदू वोटर? CM योगी ने बताई इसके पीछे की वजह

UP Election: उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होना है। उससे पहले चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर कराया जा रहा है। यानी वोटर लिस्ट को नए सिरे से तैयार की जा रही है। अब इसी एसआई को लेकर घमासान मचा हुआ है। बीते दिनों सीएम योगी ने कहा था कि लगभग 1.27 करोड़ हिन्दू वोटर के नाम वोटर लिस्ट में नहीं जुड़ पाए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast