Search KhabarFast

Press ESC to close

ब्राह्मणों पर टिप्पणी कर बुरे फंसे ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो, अमेरिका में ही उठने बर्खास्त करने की मांग

ब्राह्मणों पर टिप्पणी कर बुरे फंसे ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो, अमेरिका में ही उठने बर्खास्त करने की मांग

Demand For Dismissal Of Peter Navro: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो के खिलाफ हिंदूपैक्ट की इकाई अमेरिकन हिंदूज अगेंस्ट डिफेमेशन (एएचएडी) ने कड़ा रुख अपनाते हुए उनकी बर्खास्तगी की मांग की है। नवारो ने रूसी तेल खरीद को लेकर भारत पर निशाना साधते हुए कहा कि "ब्राह्मण भारतीय जनता की कीमत पर मुनाफा कमा रहे हैं।" इस टिप्पणी को एएचएडी ने "हिंदूफोबिक" और सांस्कृतिक रूप से अपमानजनक करार दिया है। संगठन का कहना है कि यह बयान न केवल हिंदू समाज को बांटने की कोशिश है, बल्कि भारत और अमेरिका जैसे दो बड़े लोकतंत्रों के रिश्तों को भी कमजोर करता है।

नवारो की टिप्पणी और आलोचना

नवारो ने फॉक्स न्यूज को दिए साक्षात्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस और चीन के साथ बढ़ती नजदीकियों पर सवाल उठाते हुए ब्राह्मणों को मुनाफाखोर बताया। उन्होंने कहा कि भारत का रूसी तेल आयात यूक्रेन युद्ध को बढ़ावा दे रहा है। एएचएडी ने नवारो द्वारा पीएम मोदी की भगवा वस्त्रों में ध्यान करते हुए तस्वीर साझा करने की भी निंदा की, इसे हिंदू आध्यात्मिकता का अपमान बताया। हिंदूपैक्ट के अध्यक्ष अजय शाह ने इसे औपनिवेशिक मानसिकता का प्रचार करार देते हुए कहा कि नवारो जैसे लोग अमेरिकी राजनीति में हिंदूफोबिया को बढ़ावा दे रहे हैं, जिसके लिए उनकी कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

भारत-अमेरिका संबंधों पर खतरा

एएचएडी, जो 1997 में विश्व हिन्दू परिषद अमेरिका की पहल के रूप में स्थापित हुआ, हिंदू धर्म और संस्कृति के खिलाफ पूर्वाग्रहों का मुकाबला करने वाला संगठन है। संगठन ने चेतावनी दी कि नवारो की बयानबाजी भारत-अमेरिका संबंधों को नुकसान पहुंचा सकती है, खासकर जब दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव पहले से ही बढ़ रहा है। ट्रंप प्रशासन द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाए जाने, जिसमें 25% रूसी तेल खरीद के लिए है, को भारत ने अनुचित बताया है। हिंदूपैक्ट की अध्यक्ष दीप्ति महाजन ने कहा कि नवारो का बयान या तो धार्मिक शत्रुता है या कूटनीतिक लापरवाही, दोनों ही गंभीर उल्लंघन हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जाको राखे साइयां मार सके ना कोई! नेपाल में सुरंग से 9 दिन बाद शख्स सुरक्षित निकला वापस

Nepal Flood Crisis: नेपाल में बाढ़ के बीच अच्छी खबर सामने आई है। यहां बाढ़ और भूस्खलन के बाद सुरंग में फंसे जो बिजली कर्मचारियों को 9 दिन बाद सुरक्षित निकाल लिया गया। रेस्क्यू किए गए युवक का नाम संजय शाह है। जो अपर त्रिशूली-3A जलविद्ययुत परियोजना में मैकेनिकल फोरमैन का काम करता है।

US Green Card: भारतीयों के लिए बढ़ा संकट, EB-1 में भारी मांग से वीजा खत्म होने की चेतावनी

US Green Card: अमेरिका में रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे भारतीय आवेदकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने सितंबर वीजा बुलेटिन में चेतावनी दी है कि भारतीय नागरिकों के बीच भारी मांग और वीजा नंबरों के अधिक इस्तेमाल के चलते रोजगार आधारित पहली प्राथमिकता यानी EB-1 श्रेणी आगामी हफ्तों में अस्थायी रूप से अनुपलब्ध हो सकती है। विभाग के मुताबिक, अगर 30 सितंबर को अमेरिकी वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले भारत के लिए निर्धारित वीजा आवंटन पूरा हो जाता है, तो EB-1 श्रेणी को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ सकता है।

इटली में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे लंबे कार्यकाल वाली प्रधानमंत्री बनीं मेलोनी, PM मोदी हुए गदगद; बोले - विश्वास का प्रतीक...

Giorgia Meloni: इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई। दरअसल, उनका प्रशासन आधिकारिक तौर पर युद्धोत्तर इतिहास में इटली की सबसे लंबे समय तक निरंतर सेवा करने वाली सरकार बन गया है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हार्दिक बधाई दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast