Search KhabarFast

Press ESC to close

बारिश की भेंट चढ़ा विजयदशमी का त्यौहार, PM मोदी और सोनिया गांधी का दशहरा कार्यक्रम हुआ रद्द

बारिश की भेंट चढ़ा विजयदशमी का त्यौहार, PM मोदी और सोनिया गांधी का दशहरा कार्यक्रम हुआ रद्द

Delhi News: देशभर में विजयादशमी का पर्व पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, लेकिन अचानक हुई तेज बारिश ने कई शहरों में रावण दहन कार्यक्रमों को प्रभावित कर दिया। दिल्ली-एनसीआर, पटना, और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में शाम होते ही झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे मेघनाद, कुंभकर्ण और रावण के विशाल पुतले भीगकर या तो क्षतिग्रस्त हो गए या गिर पड़े। पटना में तो रावण का सिर दहन से पहले ही टूटकर गिर गया, वहीं जौनपुर में रावण का पुतला कमर से पीछे की ओर झुक गया, जिससे कार्यक्रम की भव्यता फीकी पड़ गई।

पीएम मोदी और सोनिया गांधी ने किया कार्यक्रम से किनारा

बारिश की वजह से दिल्ली में कई महत्वपूर्ण रावण दहन आयोजनों में भी बदलाव देखने को मिला। पीएम नरेंद्र मोदी को दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करनी थी, जबकि सोनिया गांधी को लालकिला स्थित नव श्री धार्मिक रामलीला समिति के आयोजन में भाग लेना था। लेकिन खराब मौसम और सुरक्षा कारणों के चलते दोनों नेताओं ने अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए।

राष्ट्रपति मुर्मू ने निभाई सांकेतिक परंपरा

बारिश के बावजूद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लालकिले के माधवदास पार्क में आयोजित दशहरा समारोह में भाग लिया। उन्होंने रावण दहन की सांकेतिक शुरुआत तीर चलाकर की और अपने संबोधन में कहा कि “दशहरा बुराई पर अच्छाई की, घृणा पर प्रेम की और अहंकार पर विनम्रता की जीत का प्रतीक है।” राष्ट्रपति ने इस मौके पर भारतीय सशस्त्र बलों के ऑपरेशन सिंदूर को आतंकवाद के रावण पर decisive victory बताते हुए वीरता और बलिदान की सराहना की।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

महंगाई के मोर्चे पर एक और झटका, अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम; इस दिन से होंगे लागू नया रेट

Amul Milk Price Increase: आम आदमी की सरोई पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। देश की सबसे बड़ी डेयरी ब्रांड्स में शामिल अमूल ने देशभर में दूध के दाम 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा कि नई दरें 14 मई से लागू से लागू होंगी।

HARYANA NEWS: नारनौल एनकाउंटर में सीआईए को बड़ी कामयाबी, यादराम मर्डर केस के 3 आरोपी दबोचे

Narnaul Encounter: हरियाणा के नारनौल में बुधवार देर रात सीआईए टीम और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। नायन गांव में पूर्व डेलिगेट यादराम हत्याकांड के मुख्य आरोपी सहित तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए थे, जिन्हें बाद में सीआईए टीम ने दबिश देकर काबू कर लिया।

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-हरियाणा में बादल और तेज हवाएं, दक्षिण भारत में भारी बारिश; जानें आज का वेदर अपडेट

दिल्ली-NCR, यूपी, हरियाणा समेत उत्तर भारत में आंधी और बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। कहीं तेज हवाएं चल रही हैं तो कहीं बारिश लोगों को गर्मी से राहत दे रही है। वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) ने कई इलाकों में तेज तूफान, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast