Search KhabarFast

Press ESC to close

राहुल गांधी ने कहा हमारी लड़ाई इडिया से, बीजेपी ने किया ताबड़तोड़ पलटवार

राहुल गांधी ने कहा हमारी लड़ाई इडिया से, बीजेपी ने किया ताबड़तोड़ पलटवार

Rahul Gandhi Controversial Statement: नए साल के शुरुआत में कांग्रेस पार्टी के नए मुख्यालय का पता बदल गया है। नए दफ्तर का उद्घाटन नई दिल्ली 'इंदिरा गांधी भवन' 9ए, कोटला रोड में हुआ। उद्घाटन के दौरान कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कुछ ऐसा कहा कि उनकी इस बात पर बवाल मच गया। राहुल गांधी नें बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि हमारी लड़ाई बीजेपी और आरएसएस जैसे राजनिति संगठन से ही नहीं है बल्कि भारतीय राज्य से भी है।

BJP-RSS का हर संस्थान पर कब्जा

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि, ‘यदि आप यह समझ रहे हैं कि हम बीजेपी और आरएसएस जैसे राजनितिक संगठनों से लड़ रहे हैं तो यह गलत है। इन दोनों ने देश के हर संस्थान पर कब्जा कर लिया है। अब हम बीजेपी, आरएसएस और इंडियन स्टेट से भी लड़ रहे हैं।‘

कांग्रेस लड़ते-लड़ते खुद खत्म होगी

बता दें, राहुल गांधी के इस बयान पर बीजेपी के पूर्व डिप्टी सीएम कविंद्र गुप्ता ने पलटवार करते हुए कहा कि अब कांग्रेस हाशिये पर जाने वाली है। ये लोग लड़ते लड़ते खुद खत्म होने वाले है। ऐसी विचारधारा तो हाशिये पर ही ली जाने वाली है। साथ ही बीजेपी की ओर से राहुल गांधी के इस बयान पर माफी की मांग की जा रही है।

सचिन पायलट ने BJP पर करा पलटवार

बीजेपी के पलटवार का उत्तर देते हुए सचिन पायलट ने कहा कि राहुल गांधी के बयान बीजेपी गलत पेश कर रही है। राहुल गांधी के बयान को समग्रता से लेना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि सभी संवैधानिक संस्थाओं पर आरएसएस से जुड़े लोगों का कब्जा हो गया है और न्याय भी नहीं मिलता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IIT दिल्ली में PM मोदी का छात्राओं को लेकर बड़ा संदेश, कहा- मेडल पाने वाली छात्राओं की संख्या और बढ़नी चाहिए

delhi News : IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। इस दौरान ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जिंदगी का नया अध्याय शुरू करने से पहले वे पीछे मुड़कर अपने शिक्षकों और सपोर्ट स्टाफ का आभार जरूर जताएं, जिन्होंने उनकी सफलता में अहम भूमिका निभाई। समारोह में प्रधानमंत्री ने मेधावी छात्रों को संस्थान के प्रतिष्ठित सम्मान भी प्रदान किए, जिनमें प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल, डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल, शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मेडल और परफेक्ट टेन गोल्ड मेडल शामिल रहे।

Ranchi Protest: प्रदर्शनकारी छात्रों और सरकार के बीच दूसरे दौर की वार्ता खत्म, क्या बैठक में बनी सहमति?

Jharkhand Protest: झारखंड में परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों ने मोर्चा खोल दिया है। आंदोलन कारी छात्रों ने सिस्टम में बदलाव लाने की ठानी है। वहीं, सरकार की तरफ से बातचीत की कवायद लगातार की जा रहा है लेकिन, अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast