New Toll Plaza Policy: केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने टोल प्लाजा को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, देशभर के यात्रियों को बहुत-ही जल्द टोल प्लाजा से छुटकारा मिलने वाला है। उन्होंने ऐलान किया है कि केंद्र सरकार पूरे देश से टोल प्लाज हटाने की कोशिशों में लगी हुई हैं। इसके लिए जल्द ही एक नई टोल पॉलिसी लागू की जाएगी। नितिन गडकरी की मानें तो सरकार आने वाले 15 दिनों में नई टोल पॉलिसी की घोषणा कर सकती है।
15 दिनों में लागू होगी नई टोल पॉलिसी
बता दें, बीते दिन नितिन गडकरी मुंबई के दादर में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मिलत हुए थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने ऐलान किया कि जल्द ही केंद्र सरकार पूरे देश से टोल प्लाज हटा देगी। इस कार्य को तेजी से आगे बढाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अगले 15 दिनों में नई टोल पॉलिसी की घोषणा की जा सकती है। फिलहाल, उन्होंने इस पॉलिसी से जुड़ी संबंधित जानकारी अभी तक नहीं दी है। लेकिन उन्होंने इतना जरूर बताया है कि इस पॉलिसी के लागू होने के बाद लोगों की टोल से जुड़ी सभी शिकायतें दूर हो जाएंगी।
मुंबई-गोवा हाईवे का काम जून 2025 तकपूरा होगा
इसके अलावा नितिन गडकरी ने मुंबई-गोवा हाईवे की बारे में भी बात की है। उन्होंने मुंबई-गोवा हाईवे के काम की जानकारी देते हुए बताया कि जून 2025 तक यह हाईवे पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि इस हाईवे के जरिए रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों और कोंकण जाने वालों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि मुंबई-गोवा हाईवे के निर्माण में कई तरह की चुनौतियों का सामने करना पड़ा।
लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं है। काम पूरे ज़ोरशोर से चल रहा है। इसलिए भरोसा रखें जून 2025 तक यह हाईवे पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा है कि आने वाले 2 सालों में भारत का रोड इंफ्रास्ट्रक्चर अमेरिका से भी अच्छा हो जाएगा।
Leave a comment