Search KhabarFast

Press ESC to close

पहली बार NDA में 17 महिला कैडेट्स रचेंगी नया कीर्तिमान, दिखेगा महिलाओं का दबदबा

पहली बार NDA में 17 महिला कैडेट्स रचेंगी नया कीर्तिमान, दिखेगा महिलाओं का दबदबा

17 Women Cadets In NDA: पुणे के खडकवासला स्थित नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) में 30मई 2025को एक ऐतिहासिक पल देखने को मिलेगा, जब 17महिला कैडेट्स पहली बार 148वें कोर्स की पासिंग आउट परेड (POP) में 300से ज्यादा पुरुष कैडेट्स के साथ कंधे-से-कंधा मिलाकर परेड करेंगी। यह पहला मौका होगा जब NDA से महिला कैडेट्स ग्रेजुएट होंगी और भारतीय सेना, नौसेना, और वायुसेना में अपनी सेवाएं शुरू करेंगी। बता दें, यह घटना न केवल NDA के 75साल के इतिहास में एक मील का पत्थर है, बल्कि भारतीय सशस्त्र बलों में लैंगिक समानता की दिशा में एक बड़ा कदम भी है।

महिलाओं के लिए NDA के दरवाजे खुले

NDA भारत की त्रि-सेवा (सेना, नौसेना, और वायुसेना) प्रशिक्षण अकादमी है। जिसकी स्थापना साल 1949में हुई। जिसमें सिर्फ पुरुष कैडेट्स को ही प्रशिक्षित किया जाता था। लेकिन साल 2021में सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसले लेते हुए महिलाओं के लिए NDA के दरवाजे खोल दिए। इस फैसले के बाद साल 2022में पहली बार 19महिला कैडेट्स ने 148वें कोर्स के लिए NDA में प्रवेश किया।

जिनमें से 17कैडेट्स अब अपने तीन साल के कठिन प्रशिक्षण को पूरा कर पासआउट होने के लिए तैयार हैं। वहीं, दो अन्य महिला कैडेट्स ने व्यक्तिगत कारणों से प्रशिक्षण छोड़ दिया। वर्तमान समय में 17राज्यों से 121महिला कैडेट्स एनडीए में प्रशिक्षण ले रही हैं। जिनमें हरियाणा (35), उत्तर प्रदेश (28), और राजस्थान (13) से सबसे अधिक कैडेट्स हैं। कर्नाटक से सिर्फ एक महिला कैडेट प्रशिक्षण ले रही है।

पुरुष के साथ महिला कैडेट्स भी होंगी परेड में शामिल

बता दें, 30 मई को होने वाली पासिंग आउट परेड एनडीए के खेत्रपाल परेड ग्राउंड पर आयोजित होगी। जहां ये 17 महिला कैडेट्स पुरुष कैडेट्स के साथ परेड में हिस्सा लेंगी। यह परेड न केवल उनकी तीन साल की कठिन मेहनत का उत्सव होगी। बल्कि भारतीय सशस्त्र बलों में महिलाओं की बढ़ती भूमिका का प्रतीक भी होगी। वहीं, पासआउट के बाद ये कैडेट्स अपनी-अपनी सेवाओं भारतीय सेना (IMA, देहरादून), नौसेना (INA, एझिमाला), और वायुसेना (AFA, दुंडीगल)—में आगे के प्री-कमीशन प्रशिक्षण के लिए जाएंगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमेरिका की कंपनी ने भारत में बंद किया कामकाज, सैकड़ों कर्मचारियों की गई नौकरी

अमेरिका की डिजिटल रियल एस्टेट कंपनी Opendoor Technologies ने भारत में अपना कामकाज बंद करने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद लगभग 250 भारतीय कर्मचारियों की नौकरी प्रभावित होने की संभावना है।

Kal Ka Mausam: 12 जून को देशभर में बिगड़ेगा मौसम, 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कहां-कहां बरसेंगे बादल

Kal Ka Mausam 12 June: देशभर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 12 जून 2026 को मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने लेकर बड़ा अपडेट दिया है। विभाग के अनुसार देश के 19 से अधिक राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में थंडरस्टॉर्म गतिविधियां बढ़ने से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Weather Update : हरियाणा समेत इन जगहों पर भीषण बारिश का अलर्ट, जाने विभाग का ताजा अपडेट

Weather Update : हरियाणा समेत देश के सभी हिस्सों में गर्मी का प्रकोप जारी है । इसी बीच मौसम को लेकर विभाग ने बड़ी अपडेट जारी की है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast