Search KhabarFast

Press ESC to close

Maharashtra News: महाराष्ट्र को मिली पहली महिला डिप्टी CM, सुनेत्रा पवार ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ

Maharashtra News: महाराष्ट्र को मिली पहली महिला डिप्टी CM, सुनेत्रा पवार ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ

Sunetra Pawar Deputy CM:महाराष्ट्र की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक और भावुक पल देखने को मिला, जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह शपथ ग्रहण उनके पति और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के महज तीन दिन बाद हुआ, जिसने पूरे समारोह को आंसुओं और भावनाओं से भर दिया। सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनीं।

कौन हैं सुनेत्रा पवार?

18 अक्टूबर 1963 को जन्मी 62 वर्षीय सुनेत्रा पवार मूल रूप से सामाजिक कार्यकर्ता रही हैं। लेकिन राजनीति में उनका प्रवेश 2024 में हुआ, जब उन्होंने बारामती लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा। हालांकि, वह चुनाव हार गईं, लेकिन बाद में NCP ने उन्हें राज्यसभा सदस्य बनाया।

बता दें, 28 जनवरी को अजित पवार की एक विमान दुर्घटना में असामयिक मौत ने NCP में नेतृत्व का संकट पैदा कर दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं के दबाव और आग्रह पर सुनेत्रा ने यह जिम्मेदारी स्वीकार की। NCP विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया, और आज 31 जनवरी शाम 5 बजे राजभवन में उन्होंने शपथ उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह में भावुकता के पल

शपथ ग्रहण के दौरान का माहौल बेहद भावुक था। सुनेत्रा पवार अपने आंसुओं को रोकते हुए शपथ लेती नजर आईं। यह पल अजित पवार की स्मृति से जुड़ा था, जिनके पोर्टफोलियो (वित्त और योजना को छोड़कर) अब सुनेत्रा को सौंपे जाएंगे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने NCP के फैसले का समर्थन किया और समारोह में महायुति गठबंधन के प्रमुख नेता मौजूद थे। यह फैसला महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को बढ़ावा देने के रूप में देखा जा रहा है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News:'सीएम किसी और को बना दिया...'बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद अनंत सिंह ने किसपर निकाली भड़ास

Anant Singh On Bankipur BYElection Result: बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा को हार मिलने के बाद, एक तरफ प्रशांत किशोर गदगद हैं। वहीं, दूसरी तरफ एनडीए के नेताओं का रिएक्शन लगातार आ रहा है। भाजपा से लेकर जदयू तक के नेताओं ने बांकीपुर की हार पर अपना बयान दिया है।

Political News: केजरीवाल का PM मोदी पर बड़ा हमला, बोले- 'प्रधानमंत्री अब अपने ही नागरिकों से लड़ रहे हैं'

Political News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर गंभीर लगाया। उन्होंने कहा कि मेटा कंपनी की सरकारी जांच को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी "भारत के नागरिकों से खुद को बचाने के लिए कानून बना रहे हैं। केजरीवाल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री अपने ही नागरिकों से लड़ रहे हैं और आरोप लगाया कि कागजी रिसाव और ई20 ईंधन जैसे मुद्दों पर उनके "पूर्व समर्थक" भी उनके खिलाफ हो रहे हैं।

Political News: राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत पर CBI का एक्शन, शिकायतकर्ता से होगी पूछताछ

Rahul Gandhi Case: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर आय से अधिक संपत्ति होने का आरोप लगाने वाले भाजपा सदस्य विग्नेश शिशिर को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूछताछ के लिए तलब किया है। सीबीआई ने विग्नेश शिशिर को सोमवार को पेश होने का नोटिस जारी किया है। यह मामला राहुल गांधी के खिलाफ लगाए गए कथित आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से जुड़ा है, जिसमें अब जांच एजेंसी ने शिकायतकर्ता से भी पूछताछ की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast