Search KhabarFast

Press ESC to close

J&K के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर मार गिराए 2 आतंकी

J&K के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर मार गिराए 2 आतंकी

Kupwara Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। सोमवार देर रात से चल रहे ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। बताया जा रहा है कि ये दोनों आतंकी कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। लेकिन सुरक्षाबलों ने इनकी कोशिशों पर पानी फेर दिया।

मालूम हो कि यह सफलता ऐसे समय में मिली है जब जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सरकार और सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। हाल के दिनों में सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर में कई बड़े ऑपरेशन चलाए हैं, जिसके तहत कई आतंकी भी मारे गए हैं।

तलाशी अभियान अभी भी जारी

सुरक्षाबलों ने बताया कि यह ऑपरेशन कुपवाड़ा के जंगल में चलाया गया था, जहां आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। मारे गए आतंकियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है, लेकिन उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। जिससे यह साफ होता है कि ये आतंकी कुछ बड़ा करने की फिराक में थे। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन अभी भी जारी है और सुरक्षाबल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं। इस ऑपरेशन में सेना और पुलिस दोनों की टीमें शामिल थीं। 

LoC पर सेना ने बढ़ाई चौकसी

बता दें, सर्दियों से पहले BSF ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर अपनी चौकसी बढ़ा दी है। क्योंकि ठंड के कोहरे में सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशें बढ़ जाती है। BSF के एक अतिरिक्त महानिदेशक सतीश एस.खंडारे ने कहा कि खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, 'हमारा पड़ोसी देश आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के लिए सीमा पार कुछ लॉन्च पैड बना रहा है। ऐसे में देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए BSF के जवानों और पुलिस की टीमों को अलर्ट कर दिया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Bank Khule Hai Kya: आज बैंक खुले हैं क्या, शनिवार को छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट, जानिये

RBI की बैंक हॉलीडे लिस्‍ट के मुताबिक, आज किसी पर्व और त्‍यौहार की छु‍ट्टी नहीं है। दूसरी बात कि ये महीना सोमवार से शुरू हुआ है और आज महीने का पहला शनिवार है।

Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल के दामों में आई गिरावट, जाने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव

Petrol Diesel Price Today: देशभर में पेट्रोल - डीजल के दाम आसमान को छू रहे हैं। जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है।

Aaj ka Mausam: उत्तर भारत में बारिश और आंधी का अलर्ट, कई राज्यों में तेज हवाओं की चेतावनी

उत्तर भारत के कई राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार 6 और 7 जून को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश होने की संभावना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast