Search KhabarFast

Press ESC to close

बिहार में पहले फेज की वोटिंग के बीच डिप्टी CM विजय सिन्हा के काफिले पर हमला, RJD पर लगाया आरोप

बिहार में पहले फेज की वोटिंग के बीच डिप्टी CM विजय सिन्हा के काफिले पर हमला, RJD पर लगाया आरोप

Vijay Sinha Convoy Attack: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय से बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर पत्थरबाजी हुई है। विजय सिन्हा ने इस हमले के लिए राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया। सिन्हा ने इसे 'आरजेडी के गुंडों का दुष्कृत्य' बताते हुए निर्वाचन आयोग (ईसीआई) से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बता दें, इस समय बिहार में 121सीटों पर वोटिंग सुचारू रूप से चल रही है।

मतदान के बीच विजय सिन्हा के काफिले पर हमला

जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 9:30 बजे लखीसराय जिले के एक ग्रामीण इलाके में सिन्हा वोटिंग के बाद एक चुनावी सभा से लौट रहे थे। उनके काफिले के वाहनों पर अचानक पत्थर फेंके गए, जिससे एक एसयूवी के शीशे टूट गए। सिन्हा के सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और काफिले को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। सिन्हा ने घटनास्थल से ही मीडिया से बातचीत में कहा 'आरजेडी के गुंडों ने सुनियोजित तरीके से हमला किया। मैंने लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लिया, लेकिन ये लोग इसे खराब करने पर तुले हैं।'

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IIT दिल्ली में PM मोदी का छात्राओं को लेकर बड़ा संदेश, कहा- मेडल पाने वाली छात्राओं की संख्या और बढ़नी चाहिए

delhi News : IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। इस दौरान ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जिंदगी का नया अध्याय शुरू करने से पहले वे पीछे मुड़कर अपने शिक्षकों और सपोर्ट स्टाफ का आभार जरूर जताएं, जिन्होंने उनकी सफलता में अहम भूमिका निभाई। समारोह में प्रधानमंत्री ने मेधावी छात्रों को संस्थान के प्रतिष्ठित सम्मान भी प्रदान किए, जिनमें प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल, डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल, शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मेडल और परफेक्ट टेन गोल्ड मेडल शामिल रहे।

Ranchi Protest: प्रदर्शनकारी छात्रों और सरकार के बीच दूसरे दौर की वार्ता खत्म, क्या बैठक में बनी सहमति?

Jharkhand Protest: झारखंड में परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों ने मोर्चा खोल दिया है। आंदोलन कारी छात्रों ने सिस्टम में बदलाव लाने की ठानी है। वहीं, सरकार की तरफ से बातचीत की कवायद लगातार की जा रहा है लेकिन, अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast