दुनिया के ऐसे अनसुलझे रहस्य, जिन्हें आज तक वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए

दुनिया के ऐसे अनसुलझे रहस्य, जिन्हें आज तक वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए

नई दल्ली: दुनिया में कई ऐसे रहस्य है जिन्हें आज तक वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए है। वहीं दुनिया के वैज्ञानिकों ने कई रहस्यों के राज का पता तो लगा लिया है, लेकिन अभी भी कुछ रहस्यजनक चीजों से परदा उठाना बाकी है। कई जगहों को एलियस की वजह से नहीं सुलझाया जा सका है तो कई जगहों को भूतों की वजह से रहस्यमयी माना जाता है। आज हम आपको ऐसी ही जगहों के बारे में बताने वाले है जिन्हें वैज्ञानिकों के द्वारा भी नहीं सुलझाया गया है।

स्पॉटेड लेकस्पॉटेड लेक कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में स्थित है, जिसे उसकी खूबसूरती और रहस्यमयी गुणों की वजह से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। वहीं इस झील में कई प्रकार के मिनरल्स पाए जाते है। जिनमें सल्फेट,कैल्शियम, सोजियम सल्फेट सिल्वर और टाइटेनियम जैसे मिनरल्स शामिल है। इन मिनरल्स की वजह से झील रहस्यमय है। इस झील में नहाने से कई रोग ठीक हो जाते हैं। लेकिन इसका कोई साइंटिफिक सबूत नहीं है।

बदाब-ए-सूरत

उत्तरी ईरान में प्रकृति की खूबसूरती देखने को मिलती है। यहां पर हजारों सालों से दो मिनरल के गर्म झरने है जिनका पानी अब ठंडा हो गया है। यहीं वजह है कि पहाड़ पर कार्बैनेट खनिज इकट्ठा हो गया है,जिसकी वजह से ट्रैवर्टीन टैरेस बन गया है। टैरेस में आयरन ऑक्साइड की परत होने की वजह से यह लाल दिखाई पड़ता है। यहां पर स्वाद, गंध और पानी की मात्रा के साथ कई प्रकार के झरने हैं। इनके पानी से गठिया, माइग्रेन, त्वचा संबंधी रोग और पीठ व पैर दर्द का इलाज किया जा सकता है।

रेड सी-बीच

ये बीच चीन के दावा काउंटी में स्थित है, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा वेटलैंड कहा जाता है। लाल रंग की खास किस्म की घास के कारण यह जगह टूरिस्ट के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई है। ईस्ट-एशिया से ऑस्ट्रेलिया की ओर उड़ान भरने वाले प्रवासी पक्षी इस बीच पर प्रवास के लिए रुकते हैं। चूंकि यह जगह टूरिस्ट स्पॉट बन चुकी है, इस वजह से लोगों की सुविधा के लिए यहां रेल और रोड सेवा विकसित की गई है। वहीं अब इसके खासियत की बात करें तोइस बीच की खासियत है कि यहां पर 260 से ज्यादा किस्म के पक्षी और 399 से अधिक तरह के जन्तु पाए जाते हैं। 1988 में इसे राज्य स्तरीय संरक्षण स्थल घोषित किया गया था।

Leave a comment