MUMBAI: फिल्मी स्टाइल में हुई एक के बाद एक कार में टक्कर, 5 लोगों की मौत

MUMBAI: फिल्मी स्टाइल में हुई एक के बाद एक कार में टक्कर, 5 लोगों की मौत

मुबंई:राजधानी मुबंई में बड़ा हादसे की खबर सामने आई है जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं 12 लोगों को मामूली चोटें की खबरे सामने आई है। हादसे की जानकारी पुलिस की दी गई जिसके बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिए है। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। पुलिस ने घटनास्थल की जायजा लिया और जांच शुरू  कर दी है।

जानकारी के अनुसार, देर रात मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक रोड पर बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक घायल को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस पहुंची और घायल को कार से बाहर निकाला जाता है। इसी दौरान वहां से गुजर रहीं दो अन्य कारें रुक जाती हैं और एम्बुलेंस चालक की मदद के लिए कार सवार बाहर आते हैं। वे आगे बढ़ते ही हैं कि पीछे से आ रही तीसरी कार इन दोनों कारों को टक्कर मार देती है। लाइन में खड़ीं कारों में टक्कर लगते ही वे सीधे एम्बुलेंस से टकरा जाती हैं और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच जाती है। हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है और छह लोग गंभीर रूप घायल बताए जा रहे हैं। 12लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

पुलिस के अनुसार, देर रात को बांद्रा को दक्षिण मुंबई के वर्ली से जोड़ने वाले सी लिंक पुल पर खंभा संख्या 76और 78के बीच एक हादसा होता है। खबर मिलती है कि एक कार डिवाइडर से टकरा गई है। सूचना मिलते ही एक एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा जाता है। फिलहाल भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू करता है। पुलिस अधिकारियों ने बताया,  एक कर्मचारी समेत 13घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से पांच लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि छह घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है।

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर शोक जताया है। मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर हुए हादसे में लोगों की मौत से आहत हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। मैं आशा करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे शीघ्र स्वस्थ होंगे।

Leave a comment