Mumbai BMW Hit and Run Case: मुंबई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी मिहिर शाह हुआ गिरफ्तार

Mumbai BMW Hit and Run Case: मुंबई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी मिहिर शाह हुआ गिरफ्तार

Mumbai BMW Hit and Run Case: मुंबई के वर्लीमें हुए हिट एंड रन मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, मुंबई पुलिस ने मुख्य आरोपी मिहिर शाह को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही मिहिर शाह की मां और बहन भी पुलिस की हिरासत में है।

 घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार चल रहा था। मुंबई पुलिस ने मिहिर को पकड़ने के लिए पांच टीमों का गठन किया था। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया था कि भागने से पहले आरोपी ने अपनी कार को बांद्रा में छोड़ दिया था। इसके साथ ही ड्राइवर राजऋषि को कला नगर के पास छोड़कर चला गया था। जिसके बाद राजऋषि भी ऑटो-रिक्शा लेकर बोरीवली आ गया था।

पुलिस ने जारी किया था लुक आउट सर्कुलर

जांच पड़ताल में ये भी खुलासा हुआ था कि जिस कार से हादसा हुआ है, उसका बीमा नहीं है। कार के इंश्योरेंस की समय सीमा खत्म हो चुकी थी। पुलिस ने जानकारी देते हुए ये भी बताया था कि हादसे के बाद मिहिर फरार होने से पहले अपनी गर्लफ्रेंड के घर गया था और पुलिस ने उसकी गर्लफ्रेंड से भी आरोपियों को शरण देने के लिए पूछताछ की थी। मिहिर शाह की तलाश के लिए मुंबई पुलिस ने उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया था।

कैसे हुआ हादसा

गौरतलब है कि रविवार की सुबह मुंबई के वर्ली में एक तेज रफ्तार BMW कार ने बाइक पर जा रहे मछुआरा दंपति को पीछे से टक्कर मार दी जिसके बाद मछुआरा गंभीर रूप से घायल हो गया तो वहीं उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। कार में शिवसेना नेता का बेटा मिहिर बैठा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया गया।

Leave a comment