BGI 2023: माइक्रोसॉफ्ट और Google को छोड़ा पीछे, दुनिया में अब दूसरे नंबर पर मुकेश अंबानी

BGI 2023: माइक्रोसॉफ्ट और Google को छोड़ा पीछे, दुनिया में अब दूसरे नंबर पर मुकेश अंबानी

देश में बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर बेटे की सगाई के बाद एक और खुशी ने दस्तक दी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी को ब्रांड संरक्षकता सूचकांक 2023 (Brand Guardianship Index 2023) में भारत में पहले और दुनिया में दूसरे पायदान पर रखा गया है। दुनिया में दूसरे नंबर का पायदान हासिल कर मुकेश अंबानी ने माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ भारतवंशी सत्या नडेला और गूगल के भारतीय मूल के सीईओ सुंदर पिचाई को पीछे छोड़ दिया है। 
 
क्या है BGI?
 
ब्रांड फाइनेंस ने ब्रांड मजबूती सूचकांक की तरह ही अपना ब्रांड संरक्षकता सूचकांक तैयार किया है। यह इंडेक्स कारपोरेट ब्रांड मूल्यांकन को रेखांकित करता है। ब्रांड फाइनेंस ने कहा कि हमने एक संतुलित सूचकांक बनाया है। इसमें कंपनी के संरक्षक के रूप मे कार्य करने की कंपनियों के सीईओ की क्षमताओं और दीर्घकालिक स्तर पर शेयरधारक मूल्य को आगे बढ़ाने में भूमिका को मापा गया है। 
 
Top-10 में कितने हैं भारतीय? 
 
BGI इंडेक्स में मुकेश अंबानी वैश्विक स्तर पर दूसरा स्थान मिला। वहीं इस लिस्ट में अन्य भारतीय सीईओ का भी जलवा रहा। टॉप-10 में सबसे ज्यादा नाम भारतीय मूल लोगों के हैं। Adobe के शांतनु नारायण को चौथा स्थान मिला। Google के सुंदर पिचाई पांचवें स्थान, डेलाय के पुनीत राजन छठे, Tata Group के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन आठवें स्थान पर हैं। 

Leave a comment