फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए पति से भिड़ी साक्षी धोनी, कही ये बड़ी बात

फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए पति से भिड़ी साक्षी धोनी, कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली: भारतीय किक्रेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके है,लेकिन लगातार सुर्खियों में बने रहते है। वहीं धोनी अभी भी आईपीएल खेल रहे है और चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान है। जहां एक तरफ धोनी सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं रहते है। वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी साक्षी धोनी जमकर सोशल मीडिया का उपयोग करती है। इस ही के साथ इन दिनों धोनी और उनकी पत्नी साक्षी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

बता दें कि वायरल वीडियो में साक्षी वीडियो रिकॉर्ड कर रही हैं। ऐसे में धोनी कहते हैं कि देखो फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए क्या-क्या कर रही हैं। इसके जवाब में साक्षी कहती हैं कि धोनी के फॉलोअर्स उनसे भी प्यार करते हैं। उनकी इस बात पर सभी हंसने लगते हैं। साक्षी आगे कहती हैं कि वो भी धोनी का ही एक हिस्सा हैं। दोनों की जोड़ी इस वीडियो में हमेशा की तरह जंच रही है। वहीं महेंद्र सिंह धोनी अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी जल्द ही आईपीएल को भी अलविदा करने वाले है। इस साल उन्होंने जडेजा को टीम की कमान भी दी थी। इसके बाद माना जा रहा था कि यह उनका आखिरी आईपीएल हो सकता है। हालांकि, जडेजा कप्तानी का दबाव नहीं झेल पाए और उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन भी बेहद खराब रहा। इसके बाद उन्होंने सीजन के बीच में ही कप्तानी छोड़ दी। धोनी फिर से चेन्नई के कप्तान बन गए।

इसके अलावा आईपीएल 2023 में धोनी की कोशिश टीम के लिए नया कप्तान चुनने की होगी। चेन्नई की कप्तानी किसी जिम्मेदार खिलाड़ी के हाथों में देने के बाद धोनी आईपीएल को भी अलविदा कह सकते हैं। वहीं साल 2004 से 2007 तक धोनी के करियर में उतार-चढ़ाव आते रहे। साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में जब सचिन तेंडुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरभ गांगुली जैसे खिलाड़ियों ने खुद को इससे अलग रखने का फैसला किया गया। धोनी को टीम की कमान सौंपी गई। और इसके बाद उनकी कप्तानी में एक युवा टीम ने पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता।

Leave a comment