सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार व भारतीय कृत्रिम निर्माण निगम कानपूर के सहयोग से भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने अपने सांसद निधि के तहत भिवानी में करीब 50लाख से अधिक की लागत से तैयार हुई मोटराईज साईकिल दिव्यांगों को निःशुल्क वितरित की। इस अवसर पर उनके साथ जिला उपायुक्त सुजान सिंह सहित अनेक अधिकारी रहे।
भिवानी-महेन्दरगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि आज सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार व भारतीय कृत्रिम निर्माण निगम कानपूर के सहयोग से उन्होंने सांसद निधि से 134दिव्यांगों को मोटराईज साईकिल निःशुल्क वितरित की गई है। कहा कि आज 50लाख की कीमत से तैयार हुई ये मोटराईज साईकिल वितरित की गई है और जो दिव्यांग रह गए हैं उनके लिए आने वाले दो माह में यह सुविधा दी जाएगी। कहा कि दिव्यांगो में हौशलों की कोई कमी नहीं हैं। कहा कि इस मदद से दिव्यांगों को काफी हद तक लाभ मिलेगा। दिव्यांग इसके सहयोग से अपने कामकाज में आगे बढ़ सकेंगे और दूर स्थान को बिना बसाखी के सहारे मोटराईज साईकिल से कम समय में तय कर पाएंगे। सांसद ने कहा कि इससे पहले नारनौल में भी दिव्यांगों ये सुविधा दी जा चुकी है। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार का प्रयास है कि दिव्यांगों को कोई समस्या न आए। इसलिए समय समय पर दिव्यांगों के लिए उपकरण देने के लिए जांच शिविर लगाए जाते हैं।
उपायुक्त सुजान सिंह ने कहा कि सांसद निधि के तहत आज सांसद धर्मबीर सिंह ने दिव्यांगों को यह सुविधा दी है कि आज 134दिव्यांगों को यह सहायता दी गई है। एक मोटराईज साईकिल की कीमत 37हजार के लगभग है। इससे दिव्यांग अपना सफर कम समय में कर सकेगा। वही इस अवसर यह तोफा पाने वाले और खुशी से सराबोर दिव्यांगों ने कहा कि सांसद ने उनके यह पंख लगाने का कार्य किया है। इस मदद के बल पर दिव्यांग अपनी लाठी छोड़ कर अब दौड़ेगा। इस मदद से वे अपने दूरी के समय को कम समय में तय कर पाएंगे और यह मोटराईज साईकिल उनके रोजगार में भी काफी मददगार रहेगी।
Leave a comment