Mosque Raw: हिमाचल में मस्जिद तो देवभूमि में मजार को लेकर बवाल , क्या बदल रहा है डेमोग्राफी ?

Mosque Raw: हिमाचल में मस्जिद तो देवभूमि में मजार को लेकर बवाल , क्या बदल रहा है डेमोग्राफी  ?

Mosque Raw: सियासी गरमाहट के बीच अब धार्मिका तनाव ने देश में माहौल गरमा दिया है। हिमाचल के शिमला में अबैध मस्जिद निर्माण को लेकर तनाव बढ़ गया है। हिमाचल के संजौली में अबैध मस्जिद निर्माण को लेकर हिन्दू समुदाय सड़क पर उतर गए हैं और अल्टीमेटम भी दे दिया है। जिसके बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। इससे पहले देवभूमि उत्तराखंड में भी अवैध मजार के निर्माण को लेकर हंगामा हुआ था। जिसके बाद अवैध मजार को तोड़ दिया गया था।    
 
हिमाचल में क्यों बवाल  ?   
 
दरअसल हिमाचल प्रदेश के शिमला में सरकारी जमीन पर बनी, एक मस्जिद को लेकर जमकर हंगामा हो रहा है। यह मस्जिद हिमाचल प्रदेश के संजौली क्षेत्र में बना है। जो राजधानी शिमला के माल रोड से लगभग पांच किलोमीटर दूर है। इस मस्जिद में बड़ी संख्या में रोहिंग्या मुसलमान होने के आरोप लगाए गए हैं। सबसे बड़ा सवाल है कि बांग्लादेश से आने वाले रोहिंग्या मुसलमान हिमाचल की राजधानी शिमला तक कैसे पहुंच गए ? 
 
क्या हिमाचल में बढ़ रही है मुसलमानों की संख्या ?
 
दरअसल हिमाचल प्रदेश में हिन्दुओं की आबादी लगातार कम हुई है जबकि मुसलमानों की आबादी में लगातार बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 1951 में हिमाचल प्रदेश में हिन्दुओं की आबादी 98.14 फीसदी थी, जो वर्ष 2011 में 95.2 फीसदी हो गई थी। अलग-अलग समय की जनगणना से ये पता चलता है कि जहां एक तरफ हिमाचल प्रदेश में हिन्दुओं की जनसंख्या लगातार कम हुई, वहीं मुसलमानों की आबादी में लगातार वृद्धि देखी गई है।
 
उत्तराखंड के 4 जिलों में चेंज हुई डेमोग्राफी
 
वहीं देवभूमि उत्तराखंड की बात करें तो यहां हाल के दिनों में कई इलाकों में लगातार तेजी से से डेमोग्राफिक चेंज देखने को मिला है। राज्य के मैदानी इलाकों के अलावा पहाड़ी इलाकों में भी मुस्लिम आबादी बढ़ती जा रही है और इसे लेकर समय-समय पर कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।  आपको बता दें कि उत्तराखंड के चार मैदानी जिलों, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और देहरादून में मुस्लिम आबादी तेजी से बढ़ी है।  
वर्ष 2001 में उत्तराखंड के हरिद्वार ज़िले में हिन्दुओं की आबादी 65.3 फीसदी और मुसलमानों की आबादी 33 फीसदी थी लेकिन वर्ष 2011 में हरिद्वार में   हिन्दुओं की आबादी एक प्रतिशत कम होकर 64.3 प्रतिशत रह गई। जबकि मुसलमानों की आबादी में 1.3 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई और ये 33 से 34.3 पर्सेंट जा पहुंची। 
 
इसी तरीके से देहरादून में वर्ष 2001 से 2011 के बीच हिन्दुओं की आबादी 0.7 फीसदी घट गई जबकि मुसलमानों की आबादी में एक प्रतिशत की वृद्धि हुई। इन्हीं 10 वर्षों में उत्तराखंड के उधम सिंह नगर ज़िले में हिन्दुओं की आबादी 0.4 फीसदी कम हो गई जबकि मुसलमानों की आबादी 2 फीसदी बढ़ गई। 

Leave a comment