Nigeria Bomb Blast: नाइजीरिया में बम ब्लास्ट, 50 से ज्यादा की मौत, कई लोग गंभीर रूप से जख्मी

Nigeria Bomb Blast: नाइजीरिया में बम ब्लास्ट, 50 से ज्यादा की मौत, कई लोग गंभीर रूप से जख्मी

Nigeria Bomb Blast: पश्चिमी अफ्रीका का देश नाइजीरिया में भीषण बम ब्लास्ट हुआ है। इस हादसे में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है। वहीं ब्लास्ट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी की आशंका जताई गयी है। वहीं मरने वालों में सबसे ज्यादा संख्या चरवाहों की है।

बम ब्लास्ट की घटना मंगलवार रात उत्तर मध्य नाइजीरिया के नसरवा और बेन्यू राज्यों के बीच हुई। रॉयटर्स के मुताबिक मध्य नाइजीरिया जिसे मिडिल बेल्ट के रूप में जाना जाता है, यहां जातीय प्रतिशोध की कई घटनाएं सामने आई हैं। यहां चरवाहों और किसानों के बीच संघर्ष के कारण हिंसा के कई मामले सामने आए हैं। 
 
बम ब्लास्ट के बाद 27 चरवाहों की मौत की जानकारी सामने आई थी। लेकिन रायटर्स की एक रिपोर्ट में बताया गया कि बम विस्फोट में 54 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हैं। विस्फोट में मरने वालों की संख्या अभी भी बढ़ सकती है।
 
ब्लास्ट के कारणों का नहीं हुआ खुलासा
 
ब्लास्ट के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ। घटना पर स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि अभी यह पता नहीं चला है कि बम विस्फोट की पीछे क्या वजह है लेकिन, जल्द ही इसके कारणों का पता लगा लिया जाएगा। सुरक्षा एजेंसियों की बैठकों का दौर लगातार जारी है। अधिकारी घटना के बाद स्थानीय स्तर पर तनाव कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं। जिस क्षेत्र में बम विस्फोट हुआ है, वहां से हमेशा हिंसा की खबरें सामने आती रहती हैं।

Leave a comment