Search KhabarFast

Press ESC to close

मोदी सरकार ने बढ़ाई मुफ्त अनाज योजना की समय- सीमा, केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिया गया फैसला

मोदी सरकार ने बढ़ाई मुफ्त अनाज योजना की समय- सीमा, केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिया गया फैसला

Central Cabinet Meeeting: केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। अब मुफ्त अनाज योजना की समय-सीमा को बढ़ा दिया गया है। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में 4406 करोड़ रुपए के निवेश से 2280 किलोमीटर सड़कों के निर्माणा की मंजूरी दी है। साथ ही कैबिनेट ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याणा योजना और अन्य कल्याणकारी योजनाओं को जुलाई 2024 से दिसंबर 2024 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।  मुफ्त अन्न योजना को 2028 तक बढ़ा दिया गया है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आज मंत्रिमंडल ने गुजरात के लोथल में एक राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर विकसित किया जाएगा। इस प्रस्ताव का मकसद समृद्ध और विविध समुद्री विरासत को प्रदर्शित करना और दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री विरासत परिसर बनाना है।     

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पीएम मोदी ने गरीब कल्याण अन्न योजना और अन्य कल्याणकारी योजनाओं केमिड डे मील, मुफ्त राशन, योजना, पीएम पोषण योजना, आईसीडीएस, आकांक्षी की सभी योजनाओं के तहत फोर्टिफाइड चावल की आपूर्ति को जुलाई, 2024 से दिसंबर, 2028 तक जारी रखने का फैसला लिया गया है। पीएम ने बैठक में सीमावर्ती इलाकों में बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दिया है। आज कैबिनेट ने सीमावर्ती राज्य पंजाब और राजस्थान के इलाकों में 4,406 करोड़ रुपए के निवेश से 2,280 किलोमीटर सड़कों के निर्माण को हरी झंडी दे दी है।   

 

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली में CJP प्रदर्शन पर UN की चिंता से भड़का भारत, कहा- आंतरिक मामलों में दखल न दे OHCHR

India Lahesh Out On UN: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने के मामले पर भारत और संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय (OHCHR) के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। संयुक्त राष्ट्र की ओर से सामूहिक हिरासत की खबरों पर चिंता जताए जाने के बाद भारत ने इस टिप्पणी को खारिज कर दिया है। भारत ने कहा कि OHCHR की चिंताएं बेबुनियाद

Delhi Protest: 'सभी इलाकों से बैरिकेड्स हटाएं, आवाजाही और इंटरनेट सेवाएं भी सामान्य हो', CJP प्रोटेस्ट के बीच SC का बड़ा फैसला

CJP protest Supreme Court: दिल्ली में मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने प्रोटेस्ट के दौरान लगे सभी प्रतिबंधों पर कड़ी टिप्पणी की है। जस्टिस जॉयमाला बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने स्पष्ट रूप से कहा कि पूरे शहर से बैरिकेड हटाए जाएं। इसके अलावा इंटरनेट सेवाओं और आम नागरिकों की आवाजाही को सामान्य किया जाएं।

पासपोर्ट को एल्युमिनियम फॉयल में लपेटकर क्यों रख रहे हैं लोग? जानें क्या है इसकी वजह और कितना सुरक्षित है यह तरीका

आजकल सोशल मीडिया पर पासपोर्ट को एल्युमिनियम फॉयल यानी किचन में इस्तेमाल होने वाली चांदी जैसी पन्नी में लपेटकर रखने का ट्रेंड तेजी से चर्चा में है। कई यात्री फ्लाइट में सफर करने से पहले अपने पासपोर्ट को फॉयल में लपेट रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast