MISS INDIA 2022: मिस इंडिया बनी सिनी शेट्टी, आखिर किसे मानती हैं अपने प्रेरणा का स्रोत

MISS INDIA 2022: मिस इंडिया बनी  सिनी शेट्टी, आखिर किसे मानती हैं अपने प्रेरणा का स्रोत

नई दिल्लीकर्नाटक की सिनी शेट्टी को फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022का ताज पहनाया गया है।वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले रविवार रात मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया था।राजस्थान की रूबल शेखावत उपविजेता रहीं, जबकि उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान तीसरे स्थान पर रहीं।

जजों में नेहा धूपिया, डिनो मोरिया और मलाइका अरोड़ा, पूर्व क्रिकेटर मिताली राज, कोरियोग्राफर श्यामक डावर और डिजाइनर रोहित गढ़ी और राहुल खन्ना शामिल थे। शेट्टी ने फेमिना मिस इंडिया 2021 मनासा वाराणसी से पदभार संभाला, जिन्होंने रात को ताज पहनाया। फेमिना मिस इंडिया का ताज जीतने के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए धूपिया ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। वह अपने माता-पिता, पति और बच्चों के साथ मंच पर लौट आई। उन्होंने कहा, "यह लगभग इन युवा ग्लैमरस लड़कियों के साथ मेरी यात्रा के हर पल को फिर से जीने जैसा है, जो शक्ति और शान के साथ दुनिया को संभालने के लिए बहुत उत्साह और क्षमता से भरी हैं।"

कौन हैं सिनी शेट्टी           

पढ़ाई में अव्वल रही हैं सिनी। सिनी का जन्म और पालन-पोषण मुंबई में हुआ, लेकिन उनका परिवार मूल रूप से कर्नाटक का रहने वाला है। सिनी सुंदर होने के साथ-साथ पढ़ाई में भी अव्व्ल रही हैं। इस प्रकार उन्हें ब्यूटी विद ब्रेन कहा जा सकता है। वह बहुमुखी प्रतिभा की धनी मानी जाती हैं। उन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस में स्नातक की डिग्री हासिल की है। वह वर्तमान में चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (CFA) का कोर्स कर रही हैं।

सिनी ने चार साल की उम्र में डांस करना किया था शुरू

सिनी में कला के प्रति बचपन से समर्पण रहा है। उन्हें डांस का बहुत शौक है। इसे डांस के प्रति उनकी दीवानगी ही कहे कि उन्होंने चार साल की उम्र में डांस करना शुरू कर दिया था।14 साल की उम्र में उन्होंने अपना अरंगेत्रम और भरतनाट्यम पूरा कर लिया था। उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर उनके डांस के कई वीडियोज भी उपलब्ध हैं।यकीन मानिए उनका डांस आपको झूमने पर मजबूर कर देगा।

प्रियंका चोपड़ा को प्रेरणा मानती हैं सिनी

सिनी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को अपनी प्रेरणा मानती हैं। बता दें कि प्रियंका ने भी मिस वर्ल्ड 2000का ताज जीता था। वह काफी समय से प्रियंका को फॉलो करती आ रही हैं। सिनी उस वक्त प्रियंका की मुरीद हो गई थीं, जब एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने कहा था, "सिकुड़कर एक गिलास में फिट होने की कोशिश मत करो, बल्कि उस गिलास की परतों को तोड़कर बाहर निकलो।"

Leave a comment