मंत्री की सख्ती, एक्शन में अधिकारी

मंत्री की सख्ती, एक्शन में अधिकारी

एक तरफ जहां शहरी निकाय मंत्री अनिल विज इन दिनों हर विभाग में विभागीय कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं। तो वहीं अधिकारी भी एक्शन में आ गए है।

सोनीपत नगर निगम प्रशासन की बात की जाए तो नगर निगम प्रशासन ने अब सीवर और पानी के बकाया डिफाल्टर पर नकेल कसने के लिए अभियान छेड़ दिया है। बता दे कि सोनीपत में सीवर और पानी के डिफॉल्टर पर करीब ₹14करोड़ रुपए का बिल बकाया है। इतनी बड़ी राशि को अब वसूलने के लिए नगर निगम प्रशासन ने कमर कस ली है। शहर वासियों पर बकाया ₹14करोड़ की वसूली के लिए अब नगर निगम प्रशासन लोगों पर विभागीय कार्रवाई का मन बना चुका है बल्कि वसूली के लिए कानूनी दांवपेच भी खेलने की तैयारी में है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो सोनीपत में शहर वासियों के अलावा शिक्षण संस्थानों, कोचिंग सेंटर, धार्मिक संस्थाएं और सामाजिक संस्थाएं भी शामिल हैं। जिन्होंने बिल अदा नहीं किया है।

 

Leave a comment