Search KhabarFast

Press ESC to close

"जिन्हें रंग से परहेज है, वे देश छोड़कर चले जाएं", होली-नमाज विवाद के बीच मंत्री संजय निषाद का विवादित बयान

"जिन्हें रंग से परहेज है, वे देश छोड़कर चले जाएं", होली-नमाज विवाद के बीच मंत्री संजय निषाद का विवादित बयान

Sanjay Nishad On Holi-Jumma: देश में होली और जुमे को लेकर खूब बयानबाजी हो रही है। होली और जुमा एक दिन ही पड़ने के कारण उत्तर प्रदेश पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। कई शहरों में दोपहर 2:30 बजे तक होली खेली जाएगी। फिर उसके बाद मुस्लिम समाज के लोग मस्जिद में नमाज अदा करेंगे। इस बीच यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद का विवादित बयान सामने आया है। संजय निषाद ने कहा कि जिन लोगों को होली के रंगों से परेशानी है, वे वे देश छोड़कर चले जाएं। गौरतलब है कि यूपी में होली के कारण जुमे का समय बढ़ा दिया गया है। हालांकि, इसपर जमकर राजनीति हो रही है।

संजय निषाद ने क्या कहा?

संजय निषाद ने होली और जुमे को लेकर चल रहे बयानबाजी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा,"जुमा भी पढ़ने वाले गले मिलते हैं और होली भी मनाने वाले गले मिलते हैं। दोनों का गले मिलने और खुशी बांटने का त्योहार है। कुछ ऐसे राजनेता हैं जो गले नहीं मिलने देना चाहते हैं, उसमें जहर घोलते हैं, ये उनलोगों के लिए संदेश है।" उन्होंने कहा, "कितने रंग का आज विशेष वर्ग इस्तेमाल करता है, रंग बिरंग कपड़े पहनते हैं, कितने रंगों से घर रंगते हैं। रंग से कभी वो वर्ग परहेज करता ही नहीं है, लेकिन ये नेता हैं जो एक दूसरे तरह के रंग का जहर घोलकर काम करना चाहते हैं।"

“हर त्योहारों में एक दूसरे से गले मिलते”

होली के उल्लास पर उन्होंने कहा, "जिस देश की अर्थव्यवस्था सुधरती है, तो खुशहाली अपने आप आ जाती है। वैसे भी भारतीय सभ्यता में त्योहार खुशहाली बांटने का है। त्योहार लोगों की जिंदगी में खुशहाली लाने और एक दूसरे से गले मिलने का है। त्योहार एक ऐसा मौका होता है जब छोटी-मोटी कटुता हो उसको गले मिलकर दूर करते हैं। ये सौभाग्य है कि हम जैसे लोग भारत में पैदा हुए हैं, हम लोग हर त्योहारों में एक दूसरे से गले मिलते हैं और एक दूसरे को खुशिया बांटते हैं।"

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Punjab News: क्या फिर से हाथ थामने की तैयारी कर रहे कैप्टन अमरिंदर? बदले सियासी सुरों ने चर्चाओं को दी हवा

Punjab News: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बाजार में चर्चाओं को दौर जारी है। चर्चा इस बात की है कि क्या कैप्टन अमरिंदर सिंह फिर से कांग्रेस में वापसी की तैयारी कर रहे हैं। इसक वजह साफ दिख रही है क्योंकि, हाल में कैप्टन अमरिंदर ने पीएम मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पर सवाल उठाए थे।

Political News: 'निशु, मैं तुम्हारे साथ हूं'... निशु के समर्थन में अमित शाह से राहुल गांधी ने पूछे सवाल

Political News: लोकसभा में विपक्ष की नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को कार्यकर्ता निशु आज़ाद का समर्थन किया। निशु आज़ाद ने केंद्र सरकार पर उनके पिता पर कथित हमले के आरोपी को बचाने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में गांधी ने आज़ाद की अपील का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि आरोपी का जुर्म कबूल करते हुए वायरल वीडियो के बावजूद, दिल्ली पुलिस डेढ़ महीने से अधिक समय से कोई कार्रवाई करने में विफल रही है।

राहुल गांधी ने संभाली ‘चीफ सेलेक्टर’ की भूमिका, कांग्रेस में 60% से ज्यादा सचिव बदलने की तैयारी

कांग्रेस में संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की तैयारी तेज हो गई है। पार्टी 2029 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से अपनी नई टीम तैयार करने में जुट गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast