WPL 2023 में आमने-सामने होंगे मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स, जानें दोनों टीमों की संभावीत प्लेइंग 11

WPL 2023 में आमने-सामने होंगे मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स, जानें दोनों टीमों की संभावीत प्लेइंग 11

विमेंस प्रीमियर लीग 2023 का 18वां मैच 20 मार्च को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीमों के बीच खेला जाएगा। अंतिम चार में जगह सुरक्षित करने के लिए यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के लिए अहम है। हरमनप्रीत कौर की टीम मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। लेकिन दिल्ली के खिलाफ होने वाले मुकाबले में मुंबई जीत की तरफ लौटना चाहेगी।

बता दें कि 18 मार्च को खेले गए मैच में उसे यूपी वारियर्स ने 5 विकेट से हराया था। महिला आईपीएल 2023 में यह मुंबई इंडियंस की पहली हार थी। दिल्ली की टीम भी अपना पिछला मुकाबला हार चुकी है। 16 मार्च को हुए मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने उसे 11 रन से शिकस्त दी। आइए आपको बताते हैं कि मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जाने वाले मैच का लाइव प्रसारण कब-कहां और कैसे देख सकते हैं।

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम

मुंबई इंडियंस की महिला टीम:हरमनप्रीत कौर (कप्तान), प्रियंका बाला, यास्तिका भाटिया, नीलम बिष्ट, हीथर ग्राहम, धारा गुज्जर, सायका इशाक, जिंतिमनी कलिता, अमनजोत कौर, हुमायरा काजी, अमेलिया केर, हेली मैथ्यूज, नैट सिवर ब्रंट, च्लोए ट्रायॉन, पूजा वस्त्रकर, इस्सी वोंग, सोनम यादव।

दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम:मेग लैनिंग (कप्तान) तानिया भाटिया, ऐलिस कैप्सी, लौरा हैरिस, जासिया अख्तर, जेस जोनासेन, मैरिजाने काप, मीनू मणि, अपर्णा मंडल, तारा नौरिस, शिखा पांडेय, पूनम यादव, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्ज, टीटस साधू, शेफाली वर्मा, स्नेहा दीप्ति, राधा यादव।

Leave a comment