मां गंगा के पवित्र जल में अब होगी मेट्रो की सवारी, किराया इतना कम कि DMRC भी रह जाएगी पीछे

मां गंगा के पवित्र जल में अब होगी मेट्रो की सवारी, किराया इतना कम कि DMRC भी रह जाएगी पीछे

Water Metro Update: मां गंगा का जल अब तक केवल अपनी पवित्रता के लिए जाना जाता था पर अब ये मेट्रो के लिए भी जाना जाएगा । दरअसल, बिहार की गंगा नदी पर वॉटर मेट्रो प्लान  शुरू होने वाला है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये कोई आम परियोजना नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जो उत्तर बिहार को पटना से जोड़ेगा। कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड की टीम ने परियोजना का विश्लेषण किया है। गंडक से शुरू होकर पटना मेट्रो स्टेशन तक यह ट्रेन चलेगी। इस मेट्रो में एक समय में 100 यात्री यात्रा कर सकेंगे। ये रोज यात्रा करने वाले लोगों के साथ- साथ पर्यटकों के लिए भी सुविधाजनक होगी।
 
कौन-कौन से जल क्षेत्र इसमें शामिल हैं?
ऑफिशियल टीम ने कई जल क्षेत्रों का अध्ययन किया है। जिसमें ये सेवा चलाई जाएगी, जिनमें गंडक, सोनपुर, हाजीपुर जैसे स्थान शामिल हैं। इन जल क्षेत्रों में जल परिवहन को बेहतर बनाने की योजना है। IWAI के निदेशक अरविंद कुमार ने बताया कि सरकार की मदद से केरल के कोच्चि शहर में सस्ते दाम पर वॉटर ट्रांसपोर्टेशन सर्विस में सस्ते दाम पर जल परिवहन सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।
 
बिहार के अलावा किन राज्यों में भी शुरू होगी ये योजना?
 वॉटर मेट्रो परियोजना की शुरुआत गंडक से मेट्रो चलाकर की जाएगी, जिसे पटना मेट्रो स्टेशन से जोड़ने की तैयारी है। बता दें भारत सरकार बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, जम्मू- कश्मीर, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में भी वॉटर मेट्रो की शुरुआत करने की योजना बना रही है। इन राज्यों के कुछ चुनिंदा शहर प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, गांधी नगर, श्रीनगर, जम्मू कश्मीर, बंगाल, गोवा, असम के ढुबरी व गुवाहाटी, मंगलुरु, कर्नाटक, महाराष्ट्र के मुंबई व वसई, अंडमान निकोबार, लक्षद्वीप शामिल हैं।
 
DMRC से कम होगा वॉटर मेट्रो का किराया?
इस योजना में गंगा के साथ ब्रह्मपुत्र नदी, डल झील, अंडमान और लक्षद्वीप के द्वीपों को भी इसमें जोड़ा जाएगा। वॉटर मेट्रो के किराए को लेकर डायरेक्टर ने बताया कि वॉटर मेट्रो का किराया 20 से 40 रुपये तक होगा, जो की  दिल्ली मेट्रो से भी कम हैं। DMRC का मैक्सिमम किराया 60 रुपये है। लेकिन वॉटर मेट्रो का अधिकतम किराया 40 रुपये हैं। इस वॉटर मेट्रो में 50 यात्री के बैठकर और  50 यात्री खड़े होकर सफर कर सकते हैं। यानी टोटल 100 यात्रियों के सफर करने की व्यवस्था है। IWAI डायरेक्टर ने बताया कि गंगा में वॉटर मेट्रो चलाने के लिए एक मीटर से कम पानी की जरूरत है।
 

Leave a comment