लेह-कारगिल में ठंड का पहुंचा पारा

लेह-कारगिल में ठंड का पहुंचा पारा

जम्मू-कश्मीर प्रदेश में मौसम में सुधार होने के बावजूद अधिकतर हिस्सों में तापमान में गिरावट जारी है। घाटी के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 10 डिग्री से नीचे चल रहा है।

लेह और कारगिल में खून जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। यहां रात का न्यूनतम तापमान माइनस 10 डिग्री तक चला गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार दिसंबर के पहले हफ्ते तक मौसम साफ रहेगा। प्रदेश में कारगिल में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 9.2 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ इस सीजन की सबसे ठंडी रात बीती। इसी तरह लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे कई जल स्थलों पर बर्फ की परत जम गई है। इतना ही  नहीं पाइप में बर्फ जमने से पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है। जिसके चलते जनजीवन पर भी असर देखने को मिल रहा है।

Leave a comment