Search KhabarFast

Press ESC to close

पत्नी को बेरहमी से मारता था मर्चेंट नेवी अफसर, हैवान पति से परेशान मधु ने उठाया खौफनाक कदम

पत्नी को बेरहमी से मारता था मर्चेंट नेवी अफसर, हैवान पति से परेशान मधु ने उठाया खौफनाक कदम

Merchant Navy Officer Wife Suicide: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मर्चेंट नेवी अफसर अनुराग सिंह की पत्नी मधु सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं,  इसे लेकर कई खुलासे भी  हुए हैं। बता दें कि मधु का शव उनके फ्लैट में फंदे से लटका हुआ मिला और परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या बताते हुए अनुराग पर दहेज उत्पीड़न, हत्या, और सबूत मिटाने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

परिजनों ने लगाए पति पर ये आरोप

परिजनों का कहना है कि शादी के शुरुआती कुछ दिन सब कुछ सही था, लेकिन कुछ दिनों बाद ही मधु को उसके ससुराल वाले परेशान करने लगे। पति अनुराग ने उससे 15 लाख रुपये की मांग की थी, जिसे पूरा न करने पर आए दिन मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जाती थी। मधु की बहन प्रिया ने बताया कि अनुराग शराब की लत थी और मधु को भी शराब पीने के लिए कहता था। जब वह मना करती, तो उसे पीटता था। यहां तक कि मधु का फोन भी चेक करता था और किसी से बात करने पर गालियां देता। यहां तक कि वह बहन से भी बात करने नहीं देता था। वहीं, सोसाइटी के गार्ड ने बताया कि रविवार रात लगभग साढ़े दस बजे दोनों झगड़ते हुए फ्लैट में लौटे थे। अक्सर दोनों के बीच सार्वजनिक जगहों पर भी बहस होती थी।

पुलिस को देर से मिली जानकारी

अनुराग ने पुलिस को घटना की जानकारी रात 12 बजे दी, लेकिन मधु के परिवार को इस बात का पता 5 घंटे पहले चल गया था। अनुराग ने पहले गार्ड को बताया कि मधु ने आत्महत्या कर ली और फिर खुद ही शव को फंदे से उतारा। मधु के घरवालों ने बताया कि घटना से पहले अनुराग ने मेड को मैसेज कर अगले दिन न आने को कहा था, जबकि उसी रात लगभग साढ़े दस बजे उसने ऑनलाइन फूड ऑर्डर किया था। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बेंगलुरु के होटल में खौफनाक वारदात, पिता ने गला घोंटकर उतारा मौत के घाट; फिर की खुदकुशी की कोशिश

Bengaluru News: बेंगलुरु के एक होटल में 40 साल के एक व्यक्ति ने अपनी दो नाबालिग बेटियों का गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुदकुशी की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई। आरोपी पिता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया।

IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप

Ishan Porel Arrested:दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल की मुश्किलें बढ़ गई है। भारतीय क्रिकेटर को मंगलवार यानी 11 अगस्त को सुबह-सुबह हुगली में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शादी का झांसा देकर यौन संबंध के आरोप से जुड़े मामले में हुई है।

नोएडा के पीजी में असम की युवती के शव मिलने सनसनी, कमरे के अंदर लहूलुहान मिली लाश

Uttarpradesh News: उत्तर प्रदेश के नोएडा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नोएडा के बरौला गांव स्थित एक पीजी में असम की रहने वाली 19 वर्षीय युवती की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि युवती की हत्या की गई है।युवती की लहूलुहान लाश पीजी की पहली मंजिल पर रहने वाले युवक के कमरे से बरामद हुई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast