दिल्ली की जनता ने केजरीवाल पर जताया भरोसा, भाजपा को दिखाया बाहर का रास्ता

दिल्ली की जनता ने केजरीवाल पर जताया भरोसा,  भाजपा को दिखाया बाहर का रास्ता

नई दिल्ली: अब कुछ ही घंटों की बात है उसके बाद राजधानी दिल्ली को अपना मेयर मिल जाएंगा। सुबह से ही दिल्ली नगर निगम चुनाव की मतगणना शुरू हैं। वहीं अभी तक आए नतीजों में आप सबसे आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा, फिर कांग्रेस और आखिरी में अन्य पार्टी चल रही हैं, लेकिन अभी तक आए नतीजों में आप जीत हासिल कर सकती हैं।

बता दें कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में 250 सीटों पर वोट डाली गई। जिसमें से 227 के नतीजे सामने आ गए हैं। वहीं मतगणना में सबसे ऊपर आप पार्टी चल रही है। आप के 250 में से 122 सीटों पर कब्जा कर लिया हैं। वहीं दूसरे नंबर पर भाजपा ने 97 सीट अपने नाम की हैं। वहीं कांग्रेस ने 7 और अन्य पार्टी ने 2 सीट हासिल की हैं। बता दें कि दिल्ली नगर निगम के लिए भाजपा और आप की सीधी टक्कर चल रही हैं। एमसीडी चुनाव के लिए मतदान 4 दिसंबर को किए गए थे। वहीं 250 में से आप ने 121 सीटों पर कब्जा करके जीत के काफी करीब पहुंच गई हैं।

वहीं दिल्ली में पहली बार ट्रांसजेंडर बॉबी ने भाजपा उम्मीदवार को पस्त कर जीत हासिल की। बॉबी नाम की इस ट्रांसजेंडर ने चुनाव में सुल्तानपुरी-एवार्ड 43 से जीत दर्ज की है। 38 साल की बॉबी किन्नर 'हिन्दू युवा समाज एकता अवाम आतंकवाद विरोधी समिति' की दिल्ली इकाई की अध्यक्ष भी हैं। पिछले 15 सालों से बॉबी इस संस्था के साथ जुड़ी हुई हैं। बॉबी ने 9वी तक पढ़ाई की हुई है। बॉबी किन्नर का परिवार और खास तौर पर उनका छोटा भाई इस जीत से बेहद खुश है। बॉबी ने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार वरुण ढाका को 6,714 मतों से मात दी।

Leave a comment