आज मनाया जाएगा मायावती का 63वां जन्मदिन।

आज मनाया जाएगा मायावती का 63वां जन्मदिन।

बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन लखनऊ और दिल्ली दोनों जगह मनाया जाएगा।

नई दिल्ली में बसपा सुप्रीमो मायावती का 63 वां जन्मदिन आज (15 जनवरी) लखनऊ और दिल्ली दोनों जगह मनाया जाएगा। इसके लिये पार्टी कार्यकर्ता व्यापक तैयारियों में जुटे हुए हैं। राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सोमवार देर रात मायावती के घर पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की अग्रिम बधाई दी। दोनों नेता करीब एक घंटे तक साथ रहे। मायावती का जन्मदिन हर साल 'जन कल्याणकारी दिवस' के तौर पर मनाया जाता है। 15 जनवरी को सुबह लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर जन्मदिन मनाया जाएगा। दोपहर बाद वह दिल्ली चली जाएंगी। वहां जन्मदिन समारोह में सहयोगी दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

मायावती अखिलेश के बसपा सपा गठबंधन की घोषणा के बाद अब कयास लगाये जा रहे हैं कि जन्मदिन के अवसर पर वह सीटों के बंटवारे का ऐलान कर सकती हैं|गौरतलब है कि दो दिन पहले साझा संवाददाता सम्मेलन में मायावती ने सीटों के बंटवारे पर जल्दी घोषणा करने की बात कही थी। बसपा प्रमुख जन्मदिन के दिन सामान्य तौर पर अपने कार्यालय पर प्रदेश पदाधिकारियों और लखनऊ मंडल के पदाधिकारियों से मिलती हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि बसपा के सहयोगी दलों सपा, जद(एस), छत्तीसगढ़ कांग्रेस, इनेलो, राजद, तृणमूल कांग्रेस सहित कई दलों के नेताओं को भी जन्मदिन में शामिल होने का न्योता दिया गया है।

Leave a comment