मौरीशस ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, जानिए कितने देश कर चुके हैं सम्मानित?

मौरीशस ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, जानिए कितने देश कर चुके हैं सम्मानित?

PM Modi Gets 21 Countries Hightest Honor: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को मौरीशस दौरा खत्म करके वापस स्वदेश लौट गए हैं। पीएम मोदी का मौरीशस दौरा भारत के लिए काफी फायदेमंद रहा। दोनों देशों के बीच हुई समझौतो के कारण भारत इंडियन ओशन में अपनी धाक और मजबूत करने में कामयाब रहेगा। पीएम मोदी के दौरे के दौरान मौरीशस के सर्वोच्च सम्मान से म्मानित किया गया। मॉरीशस के पीएम नवीन रामगुलाम ने देश के सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रांड कमांडर ऑफ ऑर्डर ऑफ स्टार एंड की ऑफ इंडियन ओशन’ से पीएम मोदी को नवाजा। गौरतलब है कि पीएम को अबतक कुल 21 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। वो सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार हासिल करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं।

21 देशों ने पीएम मोदी को दिया सम्मान

पीएम मोदी को फिलिस्तीन का सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन साल 2018 में दिया गया।

पीएम मोदी को अफगानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान साल 2016 में दिया गया।

पीएम मोदी को फिलिस्तीन का सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन साल 2018 में दिया गया।

पीएम मोदी को संयुक्त अरब अमीरात का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ जायद साल 2019 में दिया गया।

पीएम मोदी को रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्र्यू द एपोस्टल साल 2019 में घोषणा की गई और 2024 में दिया गया।

पीएम मोदी को मालदीव का विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान आर्डर ऑफ़ दी डिस्टिंगुइशड रूल ऑफ़ निशान इज़्ज़ुद्दीन साल 2019 में दिया गया।

पीएम मोदी को बहरीन का सर्वोच्च सम्मान किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां साल 2019 में दिया गया।

पीएम मोदी को अमेरिका का विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान लीजन ऑफ मेरिट (डिग्री चीफ कमांडर) 2020 में दिया गया।

पीएम मोदी को भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो 2021 में मिलने की घोषणा की गई, वहीं यह सम्मान उन्हें साल 2024 में दिया गया।

2023 में पीएम मोदी को फिजी का सर्वोच्च सम्मान कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी दिया गया था

2023 में पीएम मोदी को पापुआ न्यू गिनी का सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू भी मिला था

साल 2023 में पीएम मोदी को पलाऊ का सर्वोच्च सम्मान एबाकल पुरस्कार मिला था।

2023 में पीएम मोदी को मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'ऑर्डर ऑफ नाइल मिला था।

2023 में पीएम मोदी को फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ द लीजन ऑफ़ ऑनर मिला था।

साल 2023 में पीएम मोदी को ग्रीस का सर्वोच्च सम्मान मिला था इसका नाम द ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ ऑनर है।

इससे पहले 2024 में पीएम मोदी को कुवैत ने अपने राष्ट्रीय पुरस्कार द आर्डर ऑफ़ मुबारक अल-कबीर से सम्मानित किया था।

2024 में ही पीएम मोदी को बारबाडोस का सर्वोच्च सम्मान आनरेरी आर्डर ऑफ़ फ्रीडम ऑफ़ बारबाडोस भी मिला था।

2024 में पीएम मोदी को नाइजीरिया ने भी अपने राष्ट्रीय पुरस्कार ग्रैंड कमांडर ऑफ़ द आर्डर ऑफ़ नाइजर से नवाजा था।

2024 में ही पीएम मोदी को गयाना का भी सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार द आर्डर ऑफ़ एक्सीलेंस मिला था।

2024 में ही पीएम मोदी को डोमिनिका का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार डोमिनिका अवार्ड ऑफ़ ऑनर से सम्मानित किया गया था।

अन्य बड़े सम्मान जो पीएम मोदी को मिला

संयुक्त राष्ट्र चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड (2018) -

सियोल शांति पुरस्कार (Seoul Peace Prize) (2018)

प्रथम फिलिप कोटलर राष्ट्रपति पुरस्कार (2019)

'ग्लोबल गोलकीपर' पुरस्कार (2019)

ग्लोबल  एनर्जी  एंड  एनवायरनमेंट  लीडरशिप  अवार्ड  (2021)

Leave a comment