Search KhabarFast

Press ESC to close

हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जरांगे किया आंदोलन खत्म करने का ऐलान, सरकार के सामने रखी ये शर्तें

हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जरांगे किया आंदोलन खत्म करने का ऐलान, सरकार के सामने रखी ये शर्तें

Maratha Reservation Movement: मुंबई में लगातार 5 दिनों से मराठा समाज के आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। इस वजह से लोगों सड़कों जाम का सामना करना पड़ रहा है। हालात को देखते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि आजाद मैदान को बुधवार, 3 सितंबर सुबह तक खाली करना होगा।
 
मुंबई में लगातार 5 दिनों से मराठा समाज के आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। इस वजह से लोगों सड़कों जाम का सामना करना पड़ रहा है। हालात को देखते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि आजाद मैदान को बुधवार, 3 सितंबर सुबह तक खाली करना होगा। हाईकोर्ट के सख्ती के बाद मनोज जरांगे ने कहा कि वह अपना आमरण अनशन को खत्म करने के लिए तैयार हैं, लेकिन पहले सरकार को उनकी शर्तों को मानना होगा।
 
सरकार ने मंजूर की ये शर्ते
 
वहीं राज्य सरकार ने उनके कुछ शर्तों पर सहमति जताई है। सरकार ने ऐलान किया कि हैदराबाद गजेटियर को लागू किया जाएगा। यानी कि मराठाओं को कुनबी के रूप में पहचान दी जाएगी। बता दें कि महाराष्ट्र में कुनबी पहले से ही ओबीसी वर्ग में शामिल हैं, ऐसे में उन्हें आरक्षण का फायदा मिलेगा।  सरकार ने सतारा गजट पर समय मांगा है। इस काम की जिम्मेदारी मंत्री शिवेंद्र राजे भोसले ने उठाई है।
 
जरांगे ने मांगा जीआर
 
अंतरवली सराटी में आंदोलनकारियों के खिलाफ दर्ज किए गए केस को सरकार ने वापस लेने पर सहमति जताई है। यह वही जगह है जहां आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। मनोज जरांगे ने ऐलान किया है कि उनकी शर्तों को लेकर जब तक उन्हें गवर्नमेंट रेजोल्यूशन (GR) नहीं मिलता है तब तक वह मुंबई खाली नहीं करेंगे। उन्होंने कहा की अगर सरकार जीआर जारी कर देती है तो वह रात 9 बजे मुंबई छोड़ देंगे।
 
हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला
 
इस मामले को लेकर मंगलवार, 2 सितंबर को बॉम्बे हाईकोर्ट ने जरांगे के आंदोलन पर सख्त टिप्पणी की। हाईकोर्ट ने कहा कि आंदोलनकारी आजाद मैदान की तय सीमा से बाहर निकलकर सीएसएमटी, चर्चगेट और मरीन ड्राइव जैसे अहम इलाकों को जाम कर रहे हैं। इससे पूरी शहर की व्यवस्था बिगड़ गई। हाईकोर्ट के सख्ती के बाद जरांगे ने आंदोलनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Justice Verma:जस्टिस वर्मा कैश कांड की रिपोर्ट लोकसभा में पेश, तीनों आरोपों पर पूर्व जज ने क्या दिया जवाब

Parliamenty Committee Report On Justice Verma:इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायधीश जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड की जांच कर रही तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट बुधवार यानी 12 अगस्त को लोकसभा में पेश की गई। संसद के मानसून सत्र 2026 के खत्म होने से एक दिन पहले पेश की गई रिपोर्ट में किसी भी तरह की साजिश के संकेत नहीं मिले हैं।

Kal Ka Mausam 13 August 2026: दिल्ली-NCR में मौसम लेगा करवट, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Kal Ka Mausam 13 August 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। अगस्त की शुरूआत से ही बारिश ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। इस बीच मौसम विभाग ने 13 अगस्त के लिए अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार 23 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है।

Red Fort Blast केस में कोर्ट ने मांगा हर आरोपी की भूमिका का ब्यौरा, NIA को दिए निर्देश

Red Fort Blast Case: राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने नवंबर 2025 के लाल किले में हुए कार विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की चार्जशीट पर 27 अगस्त को संज्ञान लेने के लिए तारीख तय की है। इस बीच, अदालत ने एनआईए को प्रत्येक आरोपी की भूमिका स्पष्ट करने वाली एक तालिका दाखिल करने को कहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast